Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
जानिये कब जरुरत होती है काम से ब्रेक लेने की
ऑफिस में बढती प्रतियोगिता को देखते हुए वहां पर काम करने वालों की हालत मानो एक मजदूर की तरह हो गई हो। ना खाने का समय और सोने का। यदि ऑफिस में छुट्टी की बात करो तो उसे अनसुना कर दिया जाता है और ऊपर से टार्गेट के बोझ तले उल्टा दबा दिया जाता है। इससे कोई फरक नहीं पड़ता कि आप ऑफिस में कितना समय बिताते हैं और आप कितने काम काजी हैं, हर इंसान को अपने काम से ब्रेक जरुर चाहिये होता है। कुछ ऐसा ब्रेक जो आपको तरोताजा कर दे और दिल में नई उमंग भर दे।
आपको बता दे कि ब्रेक भी दो प्रकार के होते हैं पहला, जिसमें आप अपनी फैमिली के साथ कुछ दिनों की छुट्टी बिताने बाहर जाते हैं। दूसारा ब्रेक वह होता है जिसमें आप अपने कैरीयर से 2-3 महीनों की छुट्टी लेते हैं और आराम करते हैं।
हर कोई कैरीयर ब्रेक नहीं ले सकता लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको कब अपने कैरीयर से ब्रेक लेने की आवश्यकता पड़ जाती है? आपको पता भी नहीं चलता और आपका शरीर तथा आपके चारो ओर का वातावरण आपको अलग-अलग तरह के संकेत देने लगते हैं, जिससे आपको खुद ही पता चल जाता है कि अब आपको अपने कैरीयर से ब्रेक लेने की जरुरत है।

ये हैं गंभीर लक्षण -
1. छोटी-छोटी गलतियां करने लग जाते हैं- यदि आप अपना काम अच्छी तरह से जानते हैं और फिर भी छोटी-छोटी गलतियां कर रहे हैं, तो इसका मतलब की आपका काम में दिल नहीं लग रहा है।
2. रात को ठीक से सो नहीं पाते- यदि आप तनाव ग्रस्थ हैं तो आपको चैन की नींद कभी नहीं आ सकती। यह बताता है कि आप किसी शांतिपूर्ण जगह जाएं और आराम करें। आपका काम आप पर भारी पड़ रहा है।
3. अपने छोटो को डांटने लगते हैं- काम के प्रेशर की वजह से आप घर और ऑफिस में अपने जूनियर्स को डांटने लगते हैं। आपको उनकी बातों से चिढ़ महसूस होने लग जाती है।
4. आपको नहीं पता कि हाल ही में कौन सी मूवी रिलीज हुई है- यह बताता है कि आपने सदियों से कोई फिल्म नहीं देखी है और आप पूरी दुनिया से कटे हुए हैं। अपने जीवन में बदलाव लाइये नहीं तो आप साधू बन जाएंगे।
5. आपको नहीं पता आपने क्या खाया- भोजन ऐसी चीज है जिसे स्वाद ले कर खाना चाहिये, लेकिन यदि आप को नहीं पता कि आपने खाने में क्या खाया तो आपको ब्रेक लेने की अति आवश्यकता है।
क्या आपने भी कभी ऐसे लक्षणों का सामना किया है, यदि हां तो हमें जरुर बताइये।



Click it and Unblock the Notifications
