Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
भाई दूज पर बहना को दें ये प्यारा सा उपहार
दीवाली के दो दिन बाद हम भाई दूज मनाते हैं। भाईदूज में हर बहन रोली एवं अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीष देती हैं। भाई अपनी बहन को एक उपहार देता है। भाई दूज ऐसा त्योहार है, जो भाई के प्रति बहन के स्नेह को अभिव्यक्त करता है एवं बहनें अपने भाई की खुशहाली के लिए कामना करती हैं। भाई दूज को हम भाई टीका के नाम से भी जानते हैं। यह त्योहार भी रक्षाबंधन की ही तरह होता है बस फरक सिर्फ इतना होता है कि इसमें भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधी जाती।
भाई दूज के लिये भले ही बहने अपने भाई की कलाई पर राखी न बांधती हों लेकिन भाई अपनी प्यारी बहनों को उपहार जरुर भेंट करते हैं। अब अगर भाइयों के चेहरे पर परेशानी की लकीर पड़ रही हो कि इस भाई दूज पर अपनी बहन को क्या उपहार भेंट किया जाए, तो परेशान ना हों। भाई दूज पर बहनों को देने के लिये कई उपहार हैं , जो कि बहनों की पसंद के अनुसार चूज किये जा सकते हैं। चलिये देखते हैं आप इस भाई दूज पर अपनी बहन को उपहार में क्या चीज़ भेंट कर सकते हैं।

भाई दूज पर बहना को दें ये प्यारा सा उपहार
1. रूपया- यह बहुत ही आम सा उपहार है। रूपया पैसा किसी भी काम आ सकता है इसलिये यह एक आसान और बेस्ट सा उपहार है। रूपया देते समय उसे किसी लिफाफे में दें।
2. चॉकलेट- यदि आपकी सिस्टर को मीठा या फिर चॉकलेट खाना बहुत पसंद है तो, आप उसे ढेर सारी चॉकलेट दे सकते हैं। चॉकलेट उसकी पसंद की होनी चाहिये।
3. मेवे- भाई दूज के अवसर पर आप अपनी बहन को सुंदर सा गिफ्ट रैप किया हुआ ड्राई फ्रूट का डिब्बा दे सकते हैं।
4. परफ्यूम - अगर आपकी सिस्टर को परफ्यूम लगाना पसंद है और आपको उसका फेवरेट ब्रांड पसंद है, तो आप इसे भेंट कर सकते हैं।
5. मूर्ती- भाई दूज के समय आप अपनी बहन को भगवान गणेश की मूर्ती दे सकते हैं। गणेश की मूर्ती भेंट करने से नसीब खुलता है और धन आता है। यही नहीं बुद्दी भी बढ़ती है। अगर आप चाहें तो लाफिंग बुद्दा भी भेंट कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
