Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
ब्राइडल वीक में खूब थिरकी सोनम कपूर
इंडिया ब्राइडल वीक के चौथे दिन पर सोनम कपूर ने रैंप पर काफी धूम मचाई। फैशन जगत के नामी डिजाइनर रोहित बाल कि शो स्टॉपर बनी सोनम कपूर ने उनके शो को काफी सफल बनाया। रोहित बाल ने ब्राइडल कलेक्शन का प्रदर्शन पहली बार ब्राइडल वीक में किया था। रैंप पर सोनम का अंदाज काफी जुदा था, वह रोहित बाल के डिजाइनर लंहगे में थीं। सोनम एक पारंपरिक गॉथिक दुल्हन की तरह लग रहीं थी और उन पर क्रीम कलर का लंहगा काफी सूट भी कर रहा था।
सोनम कपूर के क्रीमी कलर लंहगे में गोल्डन ज़री से काम किया हुआ था। खूबसूरत लंहगे के साथ सोनम ने कुंदर ज्वैलरी भी पहन रखी थी। बड़ा सा मांग टीका, नेकलेस, झुमका और बालों में सुंदर सी हेयर पिन लगा कर सोनम ने रोहित बाल के ब्राइडल वीक के शो का समापन किया। इसके आलावा और क्या क्या हुआ रैंप पर आइये जानते हैं पिक्स के दृारा।

सोनम बनी शोस्टापर
इंडिया ब्राइडल वीक 2013 के लिये सोनम रोहित बाल के शो की शो स्टापर बनी।

क्रीमी वाइट लंहगा
सोनम का लंहगा क्रीमी वाइट कलर का था जिस पर गोल्डन वर्क का काम था। इनके लंहगे में बडे़ फ्रिल्ल लगे थे और गोल्डन ज़री से काम किया हुआ था।

डीप कट ब्लाउज
क्रीमी कलर के लंहगे के साथ मैच करता हुआ खूबसूरत डीप कट ब्लाउज था। इस पर भी ज़री का काम किया हुआ था।

हेयरस्टाइल
सोनम कपूर के बाल जूड़े में बंधे हुए थे। साथ ही इस पर गोल्डन कलर की हेयरपिन्स लगी हुई थीं।

शानदार ज्वैलरी
सोनम का मांग टीका, भारी कंगन, हार और झुमका काफी शानदार लग रहा है, इसमे सोनम सच मुच कहर ढा रही हैं।

खूबसूरत कंगन
भारी-भारी कंगन देखने में ब्रेसलेट जैसे लग रहे थे। साथ ही अंगूठी भी काफी बड़ी और खूबसूरत है।

स्मोकि आई
गोथिक ट्रेडिशनल लुक के लिये सोनम ने आंखों पर स्मोकी मेकअप किया है। न्यूड ग्लॉसी लिप और कम से कम मेकअप किये सोनम देखने में एक दुल्हन की तरह लग रही हैं।

रोहित बाल के साथ सोनम
रोहित बाल के शो स्टापर रही सोनम ने उनके साथ काफी इंज्वॉय किया और प्रोग्राम को सफल बनाया।



Click it and Unblock the Notifications