Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
लड़कियों की अलमारी में जरुर होनी चाहिये ये चीजे
हर लड़की की अलमारी हमेशा कपड़ों से भरी हुई होती है। लेकिन फिर भी उनके पास आखिरी समय में पहनने के लिये कुछ नहीं होता या फिर उनके पास शॉपिंग कर के खुद के लिये एक नई ड्रेस खरीदने की ताकत नहीं रहती। हर लड़की की अलमारी में ऐसे कपड़े जरुर होने चाहिये जो वह किसी खास अवसर के लिये तुरंत ही निकाल कर पहन सके और अच्छी भी लगे।
यह तरीका आपके लिये हमेशा काम आ सकता है। अब आप सोंच रही होगी कि मेरी कपड़ो की अलमारी तो वैसे ही फुल है तो अब ऐसी चीज क्या है जो भला मेरे पास नहीं है। हो सकता है कि आपके पास दर्जनो टी शर्ट और टॉप हों लेकिन एक सेक्सी काली ड्रेस या फिर वाइट टॉप हर लड़की की अलमारी में होने ही चाहिये। काला और सफेद रंग का कपड़ा काफी स्टाइलिश लगता है।
इसके अलावा एक प्यारी सी जैकेट या स्टोल होने ही चाहिये। मौसम और अवसर को ध्यान में रख कर आपकी अलमारी में कपड़े होने चाहिये। साथ ही कपड़ो से मिलती ज्वैलरी, ब्रेसलेट आदि भी होना आवश्यक है नहीं तो आप अधूरी लगेगीं।

काले रंग की ड्रेस
यह किसी भी अवसर पर सूट करती है और यह रंग ज्यादातर हर लड़की पर अच्छा लगता है।

सेक्सी ब्लैक हील
काली रंग की हील हर किसी लड़की के अलमारी में होनी चाहिये। ये किसी भी आउटफिट को सेक्सी बना सकते हैं।

सफेद शर्ट
वाइट शर्ट क्लासी लगती है। इसको किसी ऑफिस मीटिंग या फिर पार्टी में बिकनी के ऊपर पहना जा सकता है। अगर वाइट शर्ट में लेस लगा हो तो और भी अच्छा लुक आता है।

सेमी फार्मल ब्लेजर
एक स्टाइलिश ब्लेजर किसी भी कपड़े के ऊपर आराम से चल जाता है। साथ ही यह एक शालीन लुक देता है। इसके साथ आप फंकी ज्वेलरी भी पहन सकती हैं।

स्टाइलिश फ्लैट जूती
अपने पास हमेशा क्यूटी सी दिखने वाली फ्लैट जूतियां रखें। तरह तरह के रंग वाली फ्लैट जूतियां हील से भी अच्छी लगती हैं।

रंग बिरंगे स्कार्फ
अलग पैटर्न और रंगों के स्कार्फ रखने से आपके कपड़ों की बोरियत मिट जाएगी।

पेंसिल स्कर्ट
कोशिश करें कि आपकी स्कर्ट आपके फिगर को दर्शाए। इसे आप एक फार्मल शर्ट या कैज्वल ब्लाउज पर आराम से पहन सकती हैं।

बैग
हर लड़की को अपना बहुत सा समान रखने के लिये एक बड़ा सा बैग चाहिये होता है। पर पार्टी में जाने के लिये चमकदार क्लच ही चुने।

डिजाइनर नीली जींस
हर लड़की के पास एक डिजाइनर जींस होनी ही चाहिये। या तो फेडेड या फिर टार्न, यह दिखने में अनोखी और काफी कूल लगती है।

स्टाइलिश ज्वेलरी
एक बोरिंग सा कपड़ा अच्छी ज्वेलरी पहन कर भड़कीला बनाया जा सकता है। चाहे वो नेकलेस हो या फिर हाथों में रंग-बिरंगे गंगन। हर लड़की के पास मोती का आभूषण होना चाहिये जिससे वह ग्लैमरस दिख सके।



Click it and Unblock the Notifications
