Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भारत में सफर करने वाली महिलाएं रखें ये सावधानी
भारत में महिलाएं जब अकेले सफर करती हैं तो वह कई मुश्किलों का सामना करती हैं। कई बार अकेले चलते समय उनका खून, रेप या उनके साथ छेड़-छाड़ तक भी हो जाती है। इन परिस्थितियों में उनको ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए और अपने आस पास की चीज़ों की जानकारी रखनी चाहिए। भारत में सफ़र करना अपने आप में एक बड़ा काम है। आप उन मर्दों की घूरती हुई निगाहों से नहीं बच सकती जिन्हें ऐसा कर अन्दर से ख़ुशी मिलती है।
हम ऐसी सोसाइटी में रहते हैं जहाँ सामाजिक रूढ़िवादिता अभी तक जीवित है। और इसके कारण ही यह काफी ज़रूरी हो जाता है कि महिलाएं इस बात की जानकारी रखें कि उन्हें लोगों के बीच कैसा व्यवहार करना है। आज हम आपको कुछ जरुरी टिप्स बता रहे हैं कि यदि आप बाहर सफर पर निकले तो क्या-क्या सावधानी बरत सकती हैं।

इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या पहन रही हैं
आप लोगों का ध्यान अपने पहनावे से अपनी ओर आकर्षित करते हैं। शरीर से चिपके कपड़े या फिर छोटे स्कर्ट्स न पहनें क्योंकि यह लोगों का ध्यान आपकी ओर करेगा। सलवार के साथ दुपट्टा या शाल डालें। आप जीन्स और कुरता भी पहन सकते हैं पर हमेशा अपने साथ शाल रखें।

अजनबियों से बात करने से बचें
आपको लोगों से घुलना मिलना अच्छा लगता है। हम समझ सकते हैं। पर ऐसा तब बिलकुल मत करें जब आप अकेले सफर कर रहे हों। अपने आप में रहें और अजनबियों से ज्यादा बात करने से बचें। अगर फिर भी कोई आपसे बात करने में सफल हो जाता है तो कम बात करें और अपनी निजी जानकारी न दें।

अपने सामान का ध्यान रखें
अपने सामान के पास रहें और उसे अपनी नज़रों से दूर न जाने दें। यह भारत है। आपके नमस्ते कहने से पहले ही आपका सामान गायब हो सकता है। इसलिए आपको हर वक़्त सावधान रहना चाहिए।

अपने बटुए को हमेशा अपने पास रखें
पैसे को हमेशा कई जगहों पर रखें जैसे आपकी पैंट का पिछला पॉकेट या फिर बैग का किनारा। अगर आपके साथ कोई अनहोनी घटती है तो उस वक़्त आपको किसी से पैसे नहीं मांगने पड़ेंगे।

आत्मविश्वास बना कर रखें
अगर आप पहली बार अकेले सफर कर रहे हैं तो अपना आत्मविश्वास बना कर रखें। लोगों को यह पता नहीं लगना चाहिए कि आप पहली बार अकेले सफर कर रहे हैं। हमेशा ऐसा व्यवहार करें कि आपको पता है आप क्या कर रहे हैं और कहाँ जा रहे हैं। अपना सर हमेशा उंचा और आवाज़ बुलंद रखें।

किसी व्यक्ति से कोई चीज़ उधार न लें
अगर कोई व्यक्ति आपको कुछ देता है तो बिलकुल स्वीकार न करें। अगर कोई आपको बिस्कुट या फल देता है तो नम्रता से उसे मना कर दें।

अकेले न रहें
जब आपको लगता है कि आप किसी मर्द के साथ ट्रेन या बस में अकेले पड़ गए हैं तो ऐसे क्षेत्र में चले जाएँ जहाँ महिलाएं हों। अगर आप अपने पास बैठे आदमी के साथ असहज महसूस कर रही हैं तो अपनी सीट बदलवा लें या फिर दूसरे सहयात्रियों से बात कर लें।

ज़्यादा सामान न ले जाएँ
अपने साथ ज्यादा सामान न ले जाएँ। आपको सफर में इन सबको खुद अकेले ही संभालना पड़ेगा। कोशिश करें कि बैकपैक या ट्राली बैग ही ले जाएँ। ज़्यादा गहने या पैसे अपने साथ नहीं रखें।



Click it and Unblock the Notifications
