Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सही समय पर ऑफिस पहुंचने के टिप्स
अगर आप रोज-रोज ऑफिस लेट पहुंचते हैं तो एक दिन आप जरुर खतरे में पडे़गे। हो सकता है कि आप ऑफिस में सबसे ज्यादा काम करते हो और खूब ज्यादा महनती भी हों लेकिन ऑफिस देर से पहुंचने पर आप अपने बॉस की नज़र में आ जाएंगे और वो आपको लापरवाह समझेंगे। समय की कीमत हर किसी को समझने की आवश्यकता है खास कर उन लोगो को जो ऑफिस में काम करते हैं। जब आप ऑफिस देर से पहुंचते हैं तब लोग आपको अपने काम के प्रति कम सम्मान की नज़र से देखते हैं।
तो दोस्तों अगर आपके अंदर ऑफिस देर से पहुंचने की आदत है तो उसे धीरे-धीरे कम करना शुरु करें। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिससे आप कभी अपने ऑफिस के लिये लेट नहीं होंगे। मगर दोस्तों आपको समय की कदर करनी आनी होगी नहीं तो हमारे ये दिये गए टिप्स भी बेकार होंगे। समय पर ऑफिस पहुंचिये और अपने बॉस की नज़र में चढ़ जाइये। आइये जाने कैसे-

इस तरह से पहुंचे ऑफिस टाइम से
1. रात को करें तैयारी- ऑफिस के लंच की तैयारी रात में ही करें। ऐसे फूड आइटम जो खराब नहीं होते उन्हें बना कर अपने फ्रिज में रख लें और सुबह वह लंख बॉक्स ले कर जाएं। रात को ही जो कपडे़ पहनने हों उन्हें बाहर निकाल कर प्रेस कर के रख दें। गाड़ी की चाबी, सेल फोन, वॉलेट और ब्रीफ केस आदि एक जगह पर इकठ्ठी रख दें। जब सारी चीज़े सेट हो जाएं तब सोने चले जाएं।
2. अपनी घड़ी की टाइमिंग एक दम सही रखें- कई बार लोग लेट नहीं होना चाहते मगर उनकी घड़ी पर सही समय सेट न हो पाने की वजह से वे अक्सर लेट होते रहते हैं। अपनी घड़ी को अपने ऑफिस की घड़ी से मैच कर के रखें। दो घंटे पहले अपनी घड़ी में अलार्म सेट कर के सोने की आदत डालें।
3. सुबह जल्दी उठिये- बहुत से लोग जल्दी नहीं पठ पाते। ऐसा इसलिये क्योंकि वे रात को पूरी नींद नहीं ले पाते। अपनी सोने की आदत को सुधारने की कोशिश करें और रात को जल्दी सो कर सुबह जल्दी उठें।
4. दृढ़ निश्चय करें- अपने आप से वादा कीजिये कि आपको हर रोज 15 मिनट पहले ऑफिस पहुंचना है। इस तरह से आप टाइम की कदर करना सीखेगें। जब आप ऑफिस जल्दी पहुंचेगे तभी आप वहां से जल्दी निकल पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
