Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
महिलाओं के होते हैं इतने प्रकार के दोस्त
आप किसी महिला को देखिए, वो कहीं भी जाती है उनके फ्रैंडस बन जाते है, कुछ पैच - अप करवाने वाले , कुछ शॉपिंग वाले, कुछ डांस पार्टी वाले, कुछ योगा क्लास वाले यानि वो जहां भी जाती है व्यवहार कमा लेती है। हाल ही में हुए एक सर्वे में पता चला है कि महिलाओं के कुल 10 प्रकार के दोस्त होते है। इस सर्वे को प्रमोशनलकोड्स.आर्गेनाइजेशन.यूके के द्वारा करवाया गया था। यहां महिलाओं के दस प्रकार के दोस्तों के बारे में बताया जा रहा है :

महिलाओं के होते हैं इतने प्रकार के दोस्त
1) भरोसेमंद दोस्त : महिलाओं के ग्रुप में कुछ दोस्त बहुत भरोसेमंद होते है। महिलाएं अपने इन दोस्तों पर आंख मूंदकर भरोसा करती है। अपनी हर बात को इनके साथ शेयर कर लेती है, ऐसे दोस्तों के साथ महिलाएं इतनी खुली होती है कि वह ठीक वैसे ही बात बताती है जैसा वह खुद मानती है।
2) शॉपिंग करने वाले दोस्त :
महिलाओं के गैंग में शॉपिंग के शौकीन जरूर होते है। जब भी शॉपिंग करने का मन होता है, ये सभी दोस्त इक्ट्ठा होकर खूब मस्ती करते है और शॉपिंग करते है। ऐसे दोस्त अक्सर साथ मिलकर विंडो शॉपिंग ही करते है।
3) व्यथा सुनाने वाले दोस्त :
महिलाओं की कुछ दोस्त ऐसी होती है जो उनसे उम्र में बड़ी होती है, ऐसी दोस्त को महिलाएं वह सभी बातें बताती है जो वह अपनी मां से नहीं बताना चाहती है। उनकी ऐसी दोस्त, जिंदगी में कई उतार - चढ़ाव देख चुकी होती है। इसीकारण, वह उन्हे अच्छी तरह हर बात समझा देती है।
4) करीबी दोस्त :
महिलाओं के कुछ दोस्त बहुत करीबी होते है। ऐसे दोस्तों के कंधे पर महिलाएं सिर रखकर रो सकती हैं। ऐसे दोस्तों के साथ महिलाएं जब भी बात करना शुरू कर देती है तो उन्हे वक्त का पता ही नहीं चलता है। कई बार इस तरह के दोस्तों के बीच घंटों तक इमोशनल बातें होती है।
5) सामन्था :
सामन्था के बारे में आप सभी को पता ही होगा। सामान्था एक ऐसी लड़की थी जो शारीरिक सम्बंधों पर खुलकर बात कर लेती थी। सेक्स एंड द सिटी में किम कैटराल ने सामान्था का किरदार निभाया था, जिसमें वह एक लड़की और एक लड़के के साथ रिलेशन बनाती है। हर महिला के ग्रुप में एक सामन्था जरूर होती है जो अपने पति, ब्यॉवफ्रैंड के साथ बनने वाले फीजिकल रिलेशन के बारे में आराम से बता देती है।
6) निगेला :
क्या आप हमेशा अपने दोस्तों को पार्टी पर बुलाती है, या फिर सिर्फ अपने घर की नई सजावट दिखाने के लिए उन्हे बुला लेती है। अगर आप ऐसा करती है या आपकी कोई दोस्त ऐसा करती है तो समझ लीजिए कि वह निगेला कैटेगरी की है।
निगेला एक घरेलू देवी है जो खाना, सफाई और सुंदरता की देवी है। हर कोई अपने निगेला दोस्त से जलता है। लेकिन महिलाओं के दोस्तों के प्रकार कोई न कोई ऐसी दोस्त जरूर होती है जो सभी घरेलू कामों में निपुण होती है।
7) दोस्तों की दोस्त :
महिलाएं किसी से भी दोस्ती कर लेती है। अगर उनकी दोस्त की रूममेट या क्लासमेट से वो दो - चार बार मिल लेती है तो उनकी दोस्ती हो जाती है। ऐसी दोस्ती अक्सर फेसबुक पर ज्यादा परवान चढ़ती है। ऐसी दोस्ती सिर्फ हाय हैलो के लिए होती है। राह चलते, मॉल में, पार्टी में ऐसी जगहों पर ऐसे दोस्तों से मिलना होता है। इस प्रकार के दोस्तों से बातचीत बहुत लिमिटेड होती है और कई बार तो उनके नाम भी याद नहीं रहते है।
8) बचकाने दोस्त :
महिलाओं के कुछ दोस्त ऐसे भी होते है जो बचपने से भरे होते है। उनकी शादी नहीं हुई होती है, जल्दी ही वह किसी के साथ रिलेशन में बंधने वाले होते है। ऐसे दोस्त एनर्जी से भरे होते है। गैजेट से उन्हे प्यार होता है और सेटर्डे नाइट का क्रेज होता है। ऐसे दोस्त शादी करने की तैयारी में होते है लेकिन अपने पुराने दोस्तों को कभी नहीं भूलते।
9) प्लान बी दोस्त :
हर किसी के पास कोई न कोई ऐसा दोस्त होता है जो आपके खास दोस्त न होने पर आपका साथ निभाता है। अगर आप उनसे कभी बात नहीं करते है तो वह बुरा नहीं मानते है लेकिन आप जब भी उनसे बात करें, वो हमेशा उतने ही प्यार से जबाब देते है। ऐसे लोगों के साथ महिलाएं कम्फर्ट फील करती है। अगर महिलाओं को लगता है कि उनके अज़ीज दोस्तों के पास उनके लिए टाइम नहीं है तो वह प्लान बी दोस्तों के साथ समय बिताती है।
10) आंखों का तारा वाली दोस्त :
हर महिला की कुछ दोस्तें ऐसी होती है जिनसे वह मस्त होकर गपशप मारती है। वह उन लोगों के साथ बैठकर चुगली करती है, नौकरी में पैसे कट जाने के बारे में बताती है, पति की शिकायत करती है, सास की चुगली करती है। ऐसे दोस्त, महिलाओं के फर्स्ट सर्कल में आते है। ऐसे दोस्तों के साथ महिला का सबसे ज्यादा समय बीतता है।



Click it and Unblock the Notifications