Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
भूल कर भी न पहने ऐसी स्लोगन वाली टी-शर्ट
आज कल फैशन इतने जोरों शोरों से लोगों के दिमाग पर चढ़ा हुआ है कि वे ये नहीं देखते कि उन पर क्या सूट कर रहा है और क्या नहीं। अब बाजार में मिलने वाली प्रिन्टिड टी-शर्ट को ही देख लीजिये, न जाने उस पर क्या क्या नारे लिखे होते हैं, जो आधे दिमाग के ऊपर से निकल जाते हैं और आधे लोगों को शर्म के मारे धरती के अंदर गाड़ देते हैं। इन टी शर्ट को खरीदने वाले अधिकत युवा होते हैं, जो बिना सोचे समझे इन्हें खरीद लेते हैं और सोचते हैं कि वे इनमें बहुत कूल दिख रहे हैं।
कई युवा इतने क्रेजी होते हैं कि वे अलग स्लोगन टी-शर्ट को खोजने के लिए पूरा मार्केट छान मारते हैं। मगर उन्हें यह समझना होगा कि स्लोगन लिखे टी-शर्ट आपके व्यक्तित्व को बयाँ करते हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनसे आपकी पहचान हारे हुये व्यक्तित्व के रूप स्थापित हो जाती है। इसलिये सावधान रहें!
थोड़ा बहुत प्रचार ठीक है लेकिन जोर-जोर से चिल्लाकर किसी चीज़ को ज़बरदस्ती गले बाँधना ज्यादती है। मानवतावदी बनें और अपने फैशन शैली के बारे में चिल्लाना बन्द करें। आपकी क्या राय है? खैर छोड़िये, बेहतर है कि आप इस प्रकार की टी-शर्ट न पहनें। तो अगर आपको कोई स्लोगन लिखी हुई टी शर्ट पसंद आ जाए तो उसे आंख मूंद कर ही न खरीद लें बल्कि इन जैसी टी शर्ट को खरीदने से बचे।

1- ब्रैंड नेम वाली टी-शर्ट
कोई भी यह नहीं जानना चाहता कि आप ने "FCUK, UMM या United Colors of Benetton" जैसे प्रतिष्ठित किस्म के ब्रैंड से खरीददारी की है या नहीं। यदि आप ऐसी टी-शर्ट पहनते हैं जिस पर साफ साफ ब्रैंड का नाम लिखा हो तो आप अपने चारों ओर एक सन्देह का वातावरण पायेंगें।

2- उठी उँगली प्रदर्शित करती टी-शर्ट
कई लोग ऐसी टी-शर्ट पहनते हैं जिसमें मध्यम उँगली एक खास अन्दाज़ में उठी हो और जिसे मानवता के खिलाफ एक घृणित कृत्य का संकेत माना जाता हो। ऐसी भद्दी टी शर्ट सार्वजनिक जगह पर बेहद अटपटी लगती हैं।

3- आधे-अधूरे स्लोगन वाली टी-शर्ट
क्या ये सब 80 के दशक में समाप्त नहीं हो गया था। इन फ्रैन्क्सिटीन प्रकार की पिशाची टी-शर्ट को पुनर्जीवित किसने किया? ये मृत ही ठीक थीं लेकिन कुछ लोगों को 'मैं नग्न बेहतर दिखता हूँ' और एफ. बी. आई अर्थात 'फीमेल बॉडी इस्पेक्टर' जैसे बेहूदे सन्देश लिखी टी-शर्ट भाती हैं।

4- मैं बेवकूफों के साथ हूँ
आपको यह नहीं भूलना चाहिये कि टी-शर्ट पर लिखे इस प्रकार के निराशावादी शब्दों के कारण लोग आपके पास आने से करतायेंगें।

5- अशुद्ध वर्तनी वाली टी-शर्ट
नारे लिखे टी-शर्टों की भाँति ही ये भी पहली बार देखने में अच्छी लगती हैं लेकिन शीघ्र ही ये खिझाने वाली लगती हैं।

6- ऐल्कोहल प्रिंट टी-शर्ट
हम ये मानते हैं कि इस प्रकार की टी-शर्ट पार्टी में जाने के लिये अच्छी होती हैं। लेकिन इन्हें स्कूल, कॉलेज, कार्यालय या ऐसी जगह जहाँ पार्टी न हो रही हो, पहन कर जाना अशोभनीय माना जाता है।

7- नकली माँसपेशियों वाली टी-शर्ट
आमिर खान को चाहने वालों की भीड़ में से आप सलमान खान को चाहने वालों को कैसे पहचानेगें? केवल ऐसी टी-शर्ट ढूँढिये जिसमें माँसपेशियों वाले शरीर का प्रिंट हो। यह सलमान के बारे में मीलों से आवाज लगाएगी और आपकी कमजोर मानसिता को दर्शाएगी। और सबसे अच्छी बात? यह आपकी त्वचा के रंग से मेल नहीं खाता। लोग उस समय तक हँसते है जब तक वे और नहीं हँस सकते और वे जब भी इसे फिर से देखते हैं, हँसते-हँसते लोट-पोट हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
