Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
इंडिया डे परेड में दिखा ग्रैंड मार्शल विद्या बालन का जलवा
भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके में न्यूयॉर्क में होने वाली वार्षिक परेड में हमारी बॉलीवुड की भारतीय सुंदरी विद्या बालन को आमंत्रित किया गया था। यह अनोखी परेड न्यूयॉर्क में होने वाले सभी रंगबिरंगे समारोहों में से एक है, इसे 18 अगस्त को मनाया जाता है। इस समारोह में विद्या बालन काफी खूबसूरत दिखाई पड़ रही थीं। स्ट्रीट ऑफ मैनहट्टन कई सारे भारतीयो से भरी हुई थी जो कि बडे़ ही जोश के साथ भारत का तिरंगा लहरा रहे थे।
इस परेड का आयोजन भारत के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में किया जाता है। इसे मैनहट्टन की सड़कों पर 43 वर्ष पुराने फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआइए) की न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी इकाई द्वारा आयोजित किया जाता है।

यह 33वीं परेड थी जिसमें विद्या बालन ग्रैंड मार्शल बनी थीं। वैसे तो विद्या बालन जब भी किसी भारतीय परिधान में दिखती हैं तो वे अक्सर सब्यासाची मुखर्जी का ही डिजाइन ड्रेस पहनती हैं मगहर इस बार विद्या ने उसे छोड़ कर अस्मिता मारवा कलमकारी लंहगा पहना। यह लंहगा हरे रंग का प्रिंटिड लंहगा था जिसके साथ भूरे रंक का प्लेन डुपट्टा था, जो कि देखने में काफी सिंपल सा था। इनका स्टाइलिश हेयर स्टाइल काफी नया था और इनके सिंपल से आउटफिट के साथ मैच भी कर रहा था।
हर साल कोई न कोई बड़ी सेलेब्रिटी ग्रैंड मार्शल के रूप में यहां पर आती है और भारत दिवस में भाग लेती है। अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, शाहरूख खान, राजेश खन्ना, ऐ आर रहमान, देव आनंद, राजेश कुमार, सैफ अली खान, माधुरी दीक्षित और हेमा मालिनी आदि कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होनें मैनहट्टन में आ कर भारत दिवस में भाग लिया है।



Click it and Unblock the Notifications
