Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
इस तरह बन जाइये अपनी मम्मी के बेस्ट फ्रेंड
मदर्स डे हर साल में केवल एक दिन आता है, लेकिन आपकी मां ने अपना हर दिन केवल आपके नाम ही किया है। इसलिये आपको कोशिश करनी चाहिये कि आप हमेशा उनके पक्के दोस्त बन कर रहें और उन्हें कभी अकेलापन ना महसूस होने दें। हो सकता है कि आप अपनी मां को दोस्त के रूप में न देख कर एक मां के ही रूप में देखते हों, मगर हमारी मां अपनी पूरी जिन्दगी केवल आपकी जिन्दगी को ही संवारने में निकाल देती है। जब हम बडे़ हो जाते हैं तब हमें ऐसा महसूस होता है कि अब हमें मां की मदद की कोई जरुरत नहीं है। इस मदर्स डे पर केवल अपनी मां को महंगे गिफ्ट दे कर खुश न कर के बल्कि उनके लिये कुछ ऐसा करें जो आपने उनके लिये पूरी जिन्दगी में न किया हो।
इस तरह बन जाइये अपनी मम्मी के बेस्ट फ्रेंड

1. उनकी बातों को सुने - कई माताओं की यह समस्या होती है कि उनके बच्चे उनकी एक भी बात नहीं सुनते। पर आपको यह समझना होगा कि अगर आपके पास हजारों काम हैं तो आपकी मां भी किसी न किसी बोझ के तले दबी हुई हैं। उनके लिये समय निकालिये और उनकी हर एक बात को ध्यान से सुनिये।
2. आपकी पहली दोस्त- हर लड़का यही चाहता है कि उसकी होने वाली बीवी किसी न किसी रूप में उसकी मां जैसी हो। आप किसी भी लड़की के बारे में अपनी मां से बहुत कुछ सीख सकते हैं।
3. शौपिंग पार्टनर- मां और बेटी के रिश्तों में कभी न कभी खटास होती है लेकिन जब बात शौपिंग की आती है तो दोनों को एक दूसरे का साथ बहुत अच्छा लगता है।
4. मां कि सलाह- जब बेटी की शादी हो जाती है तब मां की कई सलाह उसके काम आती है। इससे आपको पता चलेगा कि आपकी मां कितनी होशियार हैं और वे कितनी अच्छी तरह से आपकी जिन्दगी का ख्याल रख सकती हैं।
5. अपनी समस्याओं को उनसे शेयर करें- दुनिया में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जो आपकी समस्या को आपकी मां से बेहतर सुलझा पाएगा। अगर आप अपनी मां से कुछ शेयर नहीं करती तो उन्हें सब बताएं और देखिये कि वह कितनी अच्छी तरह से आपकी समस्याओं को सुलझाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
