Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
विल्स इंडिया फैशन वीक 2014: पंकज और निधि
पंकज और निधि ने स्प्रिंग समर कलेक्शन के लिये विल्स इंडिया फैशन वीक 2014 में सफेद और पीले थीम को पेश किया। रैंप पर खूबसूरत प्रिंट्स के और कलर्स के कपडे़ देखने को मिले। पंकज और निधि ने ना केवल पीले और सफेद रंग का यूज किया बल्कि कुछ ब्राइट रंग जैसे सफेद और नीला, कोरल प्रिंट्स आदि का भी बहुत तरीके से यूज किया।
स्प्रिंग समर कलेक्शन में ना केवल रंगीन आउटफिट ही देखने को मिले बल्कि इंब्रोयड़ी किये हुए बैग भी देखने को मिले। अलग तरीके के पैटर्न और टाइप के बैग्स में काफी अच्छे प्रिंट्स और रंग जोडे़ गए थे जो कि रैंप पर बहुत ही क्लासी लगे। इसके अलावा खास बात यह भी थी कि जो भी पेंसिल ड्रेस थी उसके पीछे से कट था। आइये देखते हैं इनकी कुछ डिजाइनों कि झलकियां।

सफेद
स्प्रिंग समर कलेक्शन में कई ऐसे डिजाइनर ड्रेस देखी गई जो सफेद रंग की थी। सफेद कपड़ो में लेस का भी काम किया गया है।

वाइट एंड ब्लू
सफेद और नीले का मेल काफी क्लासी लगा। स्प्रिंग समर कलेक्शन के लिये ये ड्रेस काफी खास रही ।

घुटने तक की ड्रेस
कुछ घुटनों तक कि ड्रेस में पीछे की ओर स्लिट का भी काम था जिससे ये काफी सेक्सी दिख रहीं थी।

कलरफुल प्रिंट
इन रंगीन प्रिंट्स के लिये तारीफ भी शायद काफी नहीं होगी। यह देखने में बहुत ही ब्राइट लगी रही थी।

शार्ट्स
गर्मियों में शार्ट्स ड्रेसे काफी पंसद की जाती है। पंकज और निधि की डिजाइन में भी कॉकटेल ड्रेस और मिनी स्कर्ट देखने को मिली।

ब्लू प्रिंट्स
इस ब्राइट कलर आउटफिट में कुछ अलग रंग के प्रिंट्स जोड़े गए हैं, जो कि देखने में काफी क्लासी लग रहे हैं।

पीला
इनके कलेक्शन में बहुत सारे ब्राइन पीले रंग का प्रयोग किया गया था। चाहे वह शार्ट ड्रेस हो या फिर लंबी ड्रेस, हर किसी पर पीले रंग का काम बेहतरीन ढंग से किया गया था।

यलो एंड वाइट
कुछ आउटफिट में पीले और सफेद रंग जैसे बेसकि कलर का प्रयोग किया गया। पीले रंगों के कई शेड्स देखने को मिले।

कोरल गाउन
इस कोरल गाउन में लेस जैसा प्रिंट किया गया है। इसके अलावा इसमें हाई स्लिट भी है।

रंगीन बैग्स
कई अलग तरह के बैगस और पैटर्न पंकज और निधि के स्प्रिंग समर कलेक्शन में देखने को मिले।



Click it and Unblock the Notifications
