Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानिए भारत के पहले मासिक धर्म पुरूष के बारे में
भारत, समृद्ध विरासत वाला देश है, जहां औरतों को देवी की तरह पूजा जाता है। लेकिन, उनकी कुछ बातों को सामान्यत: लोगों के द्वारा नकार दिया जाता है। ऐसी ही एक बात मासिक धर्म को लेकर भी है। आज बोल्डस्काई के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ऐसे पुरूष का वीडियो दिखाएंगे जिसने इस सोच से बाहर निकल महिलाओं को हर महीने होने वाली इस समस्या के लिए कुछ सहयोग प्रदान करने की सोची।
इन महोदय का नाम 'अरूणाचलम मुरूगनाथम' है जिन्हें भारत में मासिक धर्म पुरूष के नाम से भी जाना जाता है, ये तमिलनाडु, भारत के निवासी हैं। इन्होंने अपनी एक कम्पनी खोली, जिसमें सैनेटरी पैड का निर्माण किया जाता है और उन्हें कम कीमत पर महिलाओं व लड़कियों को दिया जाता है। इनके ऊपर कई ड्रॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी हैं।
पीरियड्स के दौरान भारी ब्लीडिंग हो तो अपनाएं ये घरेलू उपचार
इस कम्पनी में ब्रांडेड पैड कम्पनी के मुकाबले आधी कीमत पर ही पैड बनाएं जाते हैं। पूरे भारत में 877 ब्रांड को टक्कर देते हुए इनकी कम्पनी अकेले ही 27 राज्यों में ये काम संभालती है और पैड बनाने वाली मशीन को विदेश से न लाने के बजाय उन्होंने स्वयं तैयार किया है।
यह कहानी वाकई में एक प्रेरणा है कि किस प्रकार आप अपनी दृढ़ इच्छा से आगे बढ़ सकते हैं। मुरूगनाथन, अपनी पत्नी शांति को इसकी प्रेरणा मानते हैं क्योंकि उनके द्वारा पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करने पर ही उनका ध्यान महिलाओं की इस समस्या पर गया।
उनकी इस कहानी से कई पुरूषों को प्रेरणा मिलती है कि वो दिमाग से आजाद अंदाज में सोचें, जो करना चाहते हैं उसे करते रहें न कि समाज की फिक्र करें। इस व्यक्ति में अन्य बातें जानने के लिए आप वीडियो को देखें:



Click it and Unblock the Notifications
