Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Safest Dog Breeds : डॉग लाने की सोच रहे हैं? यहां जान लें कौनसी ब्रीड हैं फ्रैंडली और कौनसी है खतरनाक
Safest Dog Breeds for Families : केंद्र ने कुत्तों के हमले में इंसानी मौतों के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों से 23 ब्रीड के डॉग्स को इम्पोर्ट, ब्रीडिंग और बिक्री पर भी रोक लगाने के लिए कहा है। एनिमल वेलफेयर संगठन और विशेषज्ञों की एक कमेटी ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक रिपोर्ट सब्मिट की है। जिसके बाद केंद्र सरकार ने इस तरह का कदम उठाया है।
अगर आप भी घर में पेट्स लाने का सोच रहे हैं, लेकिन आप सोच रहे हैं कि फैमिली के लिए कौनसी ब्रीड सबसे ज्यादा फ्रैंडली होती हैं तो हम आपको यह डॉग की सबसे 5 फ्रैंडली ब्रीडस के बारे में बात रहे हैं। जिन्हें टेंशन फ्री होकर आप घर ला सकते हैं लेकिन उससे पहले जानते हैं कि सरकार ने किन नस्लों के डॉग को बैन किया हैं।

इन नस्लों पर लग सकता है बैन
• पिटबुल टेरियर
• अमेरिकन स्टेफोर्डशायर टेरियर
• फिला ब्रासीलिरियो
• मॉस्को गार्ड
• डोगो अर्जेंटिनो
• तोसा इनु
• अमेरिकन बुलडॉग
• कनगाल
• टोनजैक
• सरप्लानिनैक
• जापानी तोसा ऐंड अकिता
• मास्टिफ्स
• रॉटविलर
• बोएसबीए
• टेरियर
• रोडेशियन रिजबैक
• वोल्फ डॉग्स
• कनारियो
• अकबाश
• केन कार्सो
• सेंट्रल एशियन शेफर्ड
• काकेशियन शेफर्ड
• साउथ रशियन शेफर्ड
ये हैं फ्रैंडली डॉग ब्रीड

सेंट बर्नार्ट (Saint Bernard)
सेंट बर्नार्ट नस्ल का कुत्ता दिखने में हट्टा कट्टा और विशालकाय होता है। बड़े शरीर और रंग रूप के कारण ये डॉग प्रेमियों के बीच काफी फेमस नस्ल है। ये स्वभाव से बहुत ही आलसी और शांत होते हैं। इस वजह से ये फैमिली के बीच आसानी रह लेते हैं।

लेब्राडोर (Labrador Retriever)
डॉग की यह ब्रीड सबसे फ्रैंडली मानी जाती है। अधिकांश घरों में ये ब्रीड सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं। लेब्राडोर की गिनती शांत और समझदार ब्रीड में होती है। यह फ्रैंडली के साथ घर के सदस्यों की तरह ही रहना पसंद करते हैं। इन्हें घुमने और तैराकी का काफी शौक होता है।

डॉबरमैन (doberman)
डॉबरमैन काफी एक्टिव, बुद्धिमान, वफादार और सर्तक रहने वाली ब्रीड है। इनके खासियत यह होती है कि यह खतरे को भांपकर अपने मालिक के बचाव के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। अगर आप समझदार डॉबरमैन की चाह रखते हैं तो इन्हें ट्रेनिंग देने का एक समय जरूर तय कर लें। जिससे ये अनुशासन में रहते हैं। ये डॉग घर की पहरेदारी के लिए बहुत सही रहते हैं।

बीगल (Beagle)
बीगल ब्रीड साइज में छोटे होते हैं। ये काफी शांत स्वभाव के होते हैं। ये नस्ल भी फैमिली डॉग के रुप में बेस्ट ऑप्शन में से एक हैं। बीगल आमतौर पर अन्य पालतू जानवरों के साथ जल्दी घुल-मिल जाते हैं। इन्हें बार-बार ब्रश करने और शॉवर देने की आवश्यकता होती है।

गोल्डन रिट्रीवर (Golden Retriever)
गोल्डन रिट्रीवर वर्ल्ड फेमस डॉग ब्रीड है में से एक हैं। शांत और मधुर स्वभाव के वजह से यह सबसे फ्रैंडली और क्यूट ब्रीड माने जाते हैं। गोल्डन रिट्रीवर देखने में काफी खूबसूरत होते हैं। ये काफी चंचल स्वभाव के होते हैं। इन्हें खेलना बहुत पसंद होता है।



Click it and Unblock the Notifications
