Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सुप्रीम कोर्ट में एक साथ तीन महिला जजों ने ली शपथ, नौ न्यायाधीशों में से चार हैं महिलाएं
आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं और हर क्षेत्र में अपनी एक अलग जगह बना रही हैं। इसी क्रम में अब सुप्रीम कोर्ट में भी महिला जजों की संख्या में इजाफा हुआ है। बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में कुछ नौ न्यायाधीशों को एक साथ शपथ दिलाई गईं। जिनमें से तीन महिला जजों ने भी शपथ ली। इसी के साथ, अब सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। बता दें कि जस्टिस इंदिरा बनर्जी साल 2018 से सुप्रीम कोर्ट में महिला जज हैं। यह यकीनन पूरे भारत के लिए एक गौरव की बात है। तो चलिए आज इस लेख में हम इन तीन नवनियुक्त महिला न्यायाधीशों के बारे में जानते हैं-

जानिए नवनियुक्त महिला जजों के बारे में
जिन तीन महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली, उनके नाम हैं-हिमा कोहली, जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी। इस तरह एक साथ तीन महिला जजों ने एक साथ शपथ लेकर एक नया इतिहास रच दिया है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है, जब चार महिला जज सुप्रीम कोर्ट में अपनी सेवाएं देंगी। हालांकि, इससे पहले अगस्त 2018 से मई 2020 के दौरान सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला जज-जस्टिस आर भानुमति, इंदिरा बनर्जी और इंदु मल्होत्रा अपनी सेवाएं दे रही थीं।

कोविड प्रोटोकॉल में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
सुप्रीम कोर्ट के जज की नियुक्ति के लिए शपथ ग्रहण समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया। यह समारोह सुप्रीम कोर्ट के अतिरिक्त भवन परिसर के सभागार में आयोजित किया गया था, न कि सीजेआई के कोर्ट रूम में जहां यह पारंपरिक रूप से आयोजित किया जाता है।

नौ नए न्यायाधीशों के नाम
इस शपथ ग्रहण समारोह में जिन नौ नए जजों को पद की शपथ दिलाई गई, उनमें जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, जस्टिस हेमा कोहली, जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस सीटी रविकुमार, जस्टिस एमएम सुंदरेश, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पीएस नरसिम्हा शामिल हैं।



Click it and Unblock the Notifications
