Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Monsoon Pre-Wedding Shoot के लिए टॉप 5 जगहें, बिना कैमरामैन के मोबाइल से भी खींच सकते हैं बेहतरीन तस्वीरें
Monsoon Pre Wedding photoshoot: मानसून और रोमांस का गहरा नाता है। अगर आप भी जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे है और इससे पहले मानसून में प्री-वेडिंग शूट प्लान कर रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आएं हैं भारत की सबसे खूबसूरत प्री-वेडिंग लोकेशन।
मानसून के दौरान झरने, नदियां और झीलें खूबसूरती से सराबोर हो जाती है। इस मौसम में फोटोशूट करवाना एक बेमिसाल आइडिया साबित हो सकता है। आइए देखते हैं बारिश के मौसम में बेस्ट 5 प्री-वेडिंग शूट लोकेशन।

गोवा
गोवा पार्टीज और बीचेज और बारिश के लिए जाना जाता है। बारिश के मौसम में प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए गोवा बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकती है। गोवा किसी एक मौसम नहीं बल्कि ऑल टाइम फेवरेट डेस्टिनेशन हैं, बात चाहे वैकेशन की हो या फिर प्री-वेडिंग शूट की। यहां आसपास कई सारे वॉटर फॉल्स है जो बारिश में झमाझम गिरते रहते हैं। इतनी खूबसूरत लोकेशन में आपकी प्री-वेडिंग शूट बेस्ट हो सकती है।
वायनाड
वायनाड की हसीन वादियां सबसे आपके प्री-वेडिंग शूट के लिए परफेक्ट लोकेशन हो सकती हैं। नेचुरल ब्यूटी और हल्की-हल्की फुहारें खूबसूरती में आपकी प्री-वेडिंग शूट काफी रोमांटिक बन सकती है।

तवांग
अरुणाचल प्रदेश का यह खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन हरी-भरी पहाड़ियों में फैला हुआ है, जिसके एक छोर पर बौद्ध मठ और गोम्पा और दूसरे छोर पर युद्ध स्मारक है। बारिश के दिनों में इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है। प्री-वेडिंग शूट के लिए आप नॉर्थईस्ट के इस हिल स्टेशन को भी चुन सकते हैं।
चेरापूंजी
मेघालय में बसा चेरापूंजी में पूरे साल बारिश होती है और यह जगह पूरी तरह से स्वर्ग जैसी है। फोटोशूट के साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ शादी से पहले एक अच्छा शांतिपूर्ण समय का आनंद भी लें सकते हैं। वहां किसी एक हॉलिडे रिसॉर्ट में स्टे के साथ नेचुरल खूबसूरती के साथ अपने साथी के साथ कुछ क्वॉलिटी टाइम भी बिताएं।
दीव
दीव अपने तटों की सुंदरता के कारण एक समय में गुजरात में पुर्तगालियों के लिए एक समुद्री तट था। लेकिन अब यह उन यात्रियों के लिए आकर्षण का एक प्रमुख स्रोत बन गया है जो घिसे-पिटे और लोकप्रिय स्थलों की भीड़ से दूर एक आरामदायक छुट्टी बिताने के इच्छुक होते है।
अगर आप समुंद्र की लहरों और बारिश की फुहारों के साथ एक खूबसूरत प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाना चाहते हैं, तो दीव आपके लिए बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। भीड़भाड़ से दूर समुद्री लहरों के शोर के साथ अपने पार्टनर के साथ आने वाले कल के सपने संजोते हुए प्री वेडिंग शूट करना आपके लिए खुशनुमा पल हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
