Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
क्या आप भी है कैट लवर, तो जानें इन सुपर क्यूट कैट ब्रीड के बारे में
इस दुनिया में दो तरह के लोग होते है एक वे जो बिल्ली को बहुत ज्यादा पसंद करते है। और दूसरे वो जिन्हें बिल्लियां बिल्कुल पसंद नहीं होती। हालांकि, जब बिल्ली प्यार से देखते हुए म्याउं की आवाज निकालती है तो अच्छे-अच्छो का दिल पिघल जाता है।
बिल्लियां दुनिया में दूसरा सबसे लोकप्रिय पालतू जानवर हैं। दुनिया की कम से कम 23% आबादी के पास ये हैं। तो अगर आप भी कैट लवर है और अपने घर में इसे पालना चाहते है तो यहां हम आपको वर्ल्ड की टॉप कैट ब्रिडस के बारे में बताने जा रहे है।

रैगडॉल
रैगडोल बहुत प्यारी कैटस होती हैं। इस नस्ल की देखभाल आमतौर पर आसान होती है। ये अपने बड़े आकार और विनम्र, शांत स्वभाव के लिए जानी जाती है। इनकी नीली आंखें, लंबे रेशमी कोट और उठाए जाने पर "फ़्लॉप" होने या लंगड़ा कर चलने की प्रवृत्ति है, जिस वजह से इस नस्ल का नाम "रैगडॉल" पड़ा। ये नस्ल 1960 के दशक से पाई गई। ये बच्चों और अन्य पैटस लवर फैमिली के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं, ये बिल्लियां बहुत सहनशील और अच्छे स्वभाव वाली मानी जाती हैं। रैगडॉल काली, सफेद, ग्रे, नीली, क्रीम, बकाइन, चॉकलेट, सील और लाल कलर में पाई जाती हैं।
बंगाल कैटस
बंगाल कैट पालतू बिल्ली की एक नस्ल है। ये अपने यूनिक और डिफरेंट एपियरेंस के लिए जानी जाती हैं। इनका कोट काले धब्बों, मार्बल्ड पैटर्न या रोसेट से ढका होता है। ये बिल्लियों की सबसे बुद्धिमान नस्लों में से एक हैं और कभी-कभी कहा जाता है कि वे 'कुत्ते जैसा' व्यवहार दिखाती हैं। इन्हें हमेशा चलते रहना, चढ़ाई करना, खेलना और पट्टे पर टहलना अच्छा लगता है। हालांकि, इन बिल्लियों का रखरखाव थोड़ा महंगा है, इन पर लगभग हर महीने 10 से 15 हजार का खर्च आता है। इन्हें ताजी कच्ची सब्जियों और फलों के साथ पैकेड फूड पसंद आते है।
मंचकिन कैटस
जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, मंचकिन कैट बहुत ज्यादा क्यूट होती है। छोटे कद वाली ये कैटस बहुत ज्यादा एनर्जेटिक होती है, जो दूसरी कैटस के अलावा डॉग्स के साथ खेलना भी पसंद करती हैं। इनके पैरों की लंबाई उनकी दौड़ने और छलांग लगाने की क्षमता में बाधा नहीं डालती है।
फ़ारसी कैटस/ पर्शियन कैटस
बिल्लियों की इस ग्लैमरस नस्ल को फ़ारसी लॉन्गहेयर और ईरानी भी कहा जाता है। इनकी बड़ी चमकती आंखें और लंबे सफेद बाल के साथ इनका राउंड फेस इनकी क्यूटनेस को बढ़ाता है। इन्हें नियमित रूप से संवारने की जरूरत है। ये बिल्लियां आरामपरस्त और आलसी होती हैं। हालांकि, उनमें काटने की प्रवृत्ति होती है जिसे वे खेल समझते हैं। ये ध्यान आकर्षित करना जानती हैं और थोड़ा उधम मचाते हुए व्यवहार कर सकती हैं।
मेन कून
ये बिल्लियों की सबसे पुरानी नस्लों में से एक है। साथ ही, इन्हें सबसे प्यारी बिल्ली की नस्लों में से एक माना जाता है। इनके यूनिक फिजिकल साइन में मोटा, झबरा कोट, मध्यम लंबाई के पैर, गोल आंखें और बड़े पंजे वाला बड़ा शरीर शामिल है। ये मिलनसार और अच्छे व्यवहार वाली कैटस होती हैं। ये इंसानों की संगति की शौकीन होती हैं और उनका पीछा करना पसंद करती हैं। मेन कून लैप कैट हैं और उनमें शिकार करने का अच्छा कौशल होता है।
ब्रिटिश शॉर्टहेयर कैटस
ब्रिटिश शॉर्टहेयर कैट एक फेमस डॉमेस्टिक कैट की नस्ल है जो अपने गोल चेहरे, गोल-मटोल गाल और गठीले शरीर के लिए जानी जाती है। इनका घना, मुलायम और आलीशान कोट होता है, ये विभिन्न रंगों में पाई जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
