Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Pre Wedding Shoot : कम बजट में भी चाहिए रॉयल प्री-वेडिंग शूट, चुनें जयपुर की ये 5 बेस्ट जगहें
6 Best Pre wedding Shoot Locations in Jaipur : जयपुर में मौजूद महल और किले पूरी दुनिया में बहुत अपनी रॉयल्टी की वजह से काफी मशहूर हैं और यहां कि खूबसूरती को आप और हम अपनी शादी से पहले होने वाले प्री-वेडिंग फोटोशूट में कैद कर सकते हैं।
अगर आप कम बजट में रॉयल अंदाज में प्री-फोटोशूट करवाना चाहते हैं, तो हम आपको यहां जयपुर के 6 बेस्ट लोकेशन बता रहे है जहां आप राजा महाराजा के अंदाज में फोटोशूट करवा सकते हैं।

हवामहल
हवा महल जयपुर में काफी मशहूर है। महल के बाहर के व्यू को आप अपने फोटोशूट में शामिल कर सकते हैं। वहीं बेस्ट एंगल के लिए आप महल के ठीक सामने मौजूद कैफ़े से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर सकती हैं। बता दें कि हवामहल के आसपास बहुत सारे ऐसे कैफ़े बने हैं, जहां से आपको हवामहल का बेहतरीन एक्सटीरियर लुक देखने को मिलेगा। इसके लिए आपका खर्चा 2000 हजार से 5000 हजार तक आएगा।

जल महल
जल महल के पास मौजूद जगह यहां शूट करने के लिए बेस्ट रहेगी। वहीं यहां फोटोशूट कराने का सही समय सुबह 5 से 7 के बीच है। यहां की खूबसूरती और शांत माहौल आपके फोटोशूट में चारचांद लगा देंगे। यहां आपको फोटोशूट करवाने के लिए कोई एक्स्ट्रा फीस भी नहीं देनी होगी।

पत्रिका गेट
पिछले कुछ समय में पत्रिका गेट फोटोशूट का अहम हिस्सा बन गया है, चाहे कैसा भी फोटोशूट क्यों न हो पत्रिका गेट ऑल टाइप फोटोशूट का वन टाइम सॉल्यूशन है। इसकी खासयित है कि यहां बने बड़े-बड़े कॉरिडर, जो आपके फोटोशूट को बेहतरीन बैकग्रांउड देते हैं। यहां शूट कराने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई भी चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा। केवल कोशिश करें कि आप यहां सुबह जल्दी आए ताकि भीड़-भाड़ से बच सकें और प्री-वेडिंग फोटोशूट करा सकें।

अल्बर्ट हॉल
अगर आप हीरो-हिरोइन की तरह पोज देकर विटेंज फोटोशूट करवाना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। यहां आपको काफी संख्यां में आपको कबूतर मिल जांएगें जो आपके फोटोज ऑइकॉनिक बना सकते हैं। अगर आप चाहे तो म्यूजियम के बाहर भी फोटोशूट करवा सकते हैं और अगर आप अंदर जाना चाहते हैं, तो एंट्री फीस 40 रुपए हैं और कैमरे के आपको अलग से फीस देनी पड़ सकती हैं। इसके अलावा इस म्यूजियम का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक और शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।

आमेर किला
जयपुर में मौजूद आमेर किला, इस शहर की शान है। आपको इस किले के भीतर न जाने कितनी ही जगहें मिल जाएंगे जहां आप एक से बढ़कर एक रॉयल पोज दे सकते हो। बता दें कि इस किले के अन्दर कुल 3 किले हैं जिनका नाम आमेर, अमीर और अजमेर हैं। वहीं यहां आपको विश्व की सबसे बड़ी तोप भी देखने को मिलेगी जो यहां न जाने कितने ही वर्षों से है। यह किला सुबह 8 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक खुला रहता है। साथ ही यहां की एंट्री फीस करीब 50 रुपये है।

नाहरगढ़
आमेर किले के बाद प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए लोगों की पसंद नाहरगढ़ का किला भी है। हरियाली से भरपूर इस किले की आर्किटेक्चर और भव्यता फोटोशूट की खूबसूरती बढ़ता है। यहां एंट्री फीस 100 रुपए है और आपको फोटो के लिए एक से बढ़कर एक बैकग्राउंड मिल जाएगा। रंग दे बसंती, अजनबी और शुद्ध देसी रोमांस जैसी मूवीज यहां शूट हो चुकी है।



Click it and Unblock the Notifications
