Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Sudarshan Setu : देश का सबसे लंबा केबल ब्रिज सुदर्शन सेतु कहां है? जानें इससे जुड़ी खास बातें
Sudarshan Setu Intersting Facts : देश के सबसे बड़े ब्रिज सुदर्शन सेतु का उद्घाटन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक और नई सौगात दी हैं। 2.5 किलोमीटर केबल पर टिका भारत का सबसे लंबा पुल है। यह ओखा मेनलैंड और बेट द्वारका द्वीप को जोड़ेगा। 980 करोड़ रुपये की बजट से तैयार यह पुल द्वारकाधीश मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों के लिए काफी मददगार साबित होगा।
इस पुल के बनने से तक दर्शनार्थी नावों पर पूरी तरह निर्भर थे, आइए जानते हैं देश के इस सबसे बड़े पुल के बारे में।

जानें इससे जुड़ी खास बातें
- पहले इस ब्रिज 'सिग्नेचर ब्रिज' के नाम से जाना जाना जाता था अब इसका नाम बदलकर 'सुदर्शन सेतु' या सुदर्शन ब्रिज कर दिया है।
- सुदर्शन सेतु के दोनों तरफ बने फुटपाथ को भगवद गीता के श्लोकों और भगवान कृष्ण की छवियों से सजाया गया है।
- इस ब्रिज की सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि इसके फुटपाथ के ऊपरी हिस्सों पर सौर पैनल लगाए गए हैं, जो 1 मेगावाट तक बिजली का उत्पादन करते हैं।
- इस पुल को तैयार होने में 7 साल से भी कम का समय लगा है।
- सुदर्शन ब्रिज की नींव 2017 में पीएम मोदी ने रखी थी। द्वारका शहर से 30 किमी दूर 2.3 किमी लंबा यह ब्रिज पुराने और नए द्वारका को आपस में जोड़ने का काम करता है।
- अरब सागर पर बना सुदर्शन सेतु गुजरात के द्वारका जिले में बेट द्वारका द्वीप को मुख्य भूमि ओखा से जोड़ेगा। बेट द्वारका ओखा बंदरगाह के पास एक द्वीप है, जो द्वारका शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर है। यहां भगवान श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर है।



Click it and Unblock the Notifications
