Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
झील किनारे फिल्मी स्टाइल में करनी है शादी, Lakeside Wedding के लिए परफेक्ट है ये 6 वेन्यू
Lakeside Wedding Destination : फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' में अदिती की डेस्टिनेशन वेडिंग याद है? झील किनारे आलीशान सा 5 सितारा होटल और वहां का खूबसूरत लेक व्यू। झील किनारे मेहंदी और हल्दी का फंक्शन। ऐसी खूबसूरत शादी करने का सपना तकरीबन हर लड़की होता है।
अगर आप भी फिल्मों की तरह रियल लाइफ में झील किनारे शादी करने की ख्वाहिश रखते हैं, तो हम आपके लिए 6 बेस्ट लेकसाइड वेडिंग डेस्टिनेशन लेकर आए हैं। ये लेकसाइड व्यू न सिर्फ आपकी शादी के हर फंक्शन में चार-चांद लगा देगें, बल्कि आपकी हर फंक्शन को पिक्चर परफेक्ट बना देंगे। सालों बाद जब भी आप अपनी वेडिंग एल्बम देखेंगे, तो आप इन पल को दोबारा जी उठेंगे।

1. उदयपुर
बात अगर लेकसाइड व्यू लोकेशन की हो रही है, तो जाहिर सी बात है कि सबसे पहला नाम उदयपुर का ही आएगा। उदयपुर को 'झीलों की नगरी' के नाम से भी जाना जाता है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर का नाम टॉप पर आता है। उदयपुर के खूबसूरत लेक व्यू वाले महल आपके ड्रीम डे के लिए परफेक्ट लोकेशन है। आपको यहां पिछोला, उदय सागर और फतेह सागर जैसी खूबसूरत झीलें देखने को मिलेगी। जो आपकी लेकसाइड वेडिंग में चार चांद लगा देंगे।

2. नैनीताल
उत्तराखंड में बसा नैनीताल भारत का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। लेकसाइड वेडिंग के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है। नैनी ताल जिसे नैनी लेक भी बोलते हैं। इसके आसपास कई लग्जरी रिसॉर्ट है, जो आपको परफेक्ट लेक व्यू देते हैं। यहां शादी करना भी आपके लिए खूबसूरत अहसास होगा।भारत के शहरों से इसकी रोड कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। ये रोड ट्रिप के लिए भी सही है। यहां की झीलों में बोटिंग की जा सकती है। लेकसाइड डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आप इस खूबसूरत लोकेशन को चुन सकते हो।

3. श्रीनगर
वैसे ये जगह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने दिलकश नजारों, खूबसूरत वादियों और डल लेक के वजह से श्रीनगर वर्ल्ड टूरिज्म में अपनी जगह बनाता है। अगर आप अपनी शादी में ड्रीमी बैकग्राउंड की ख्वाहिश रखती हैं, तो डल लेक से बेहतर कोई लोकेशन नहीं है। इसके खूबसूरत नजारे और लेक में तैरते रंग-बिरंगे शिकारे आपकी शादी की खूबसूरत बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगे। एक पिक्चर परफेक्ट शादी के लिए डल लेक बेस्ट डेस्टिनेशन है। इसके आसपास कई रिजॉर्ट है, जहां से आपको लेकव्यू मिलेगा।

4.अलेप्पी
लेकसाइड व्यू के लिए केरल के अलेप्पी को भी आप वेडिंग टेस्टिनेशन के लिए चुन सकते हैं। ये जगह अपनी विदेशी सेटिंग और शानदार बैकवॉटर के लिए प्रसिद्ध है जो खजूर के पेड़ों और हरी घास के मैदानों से घिरा हुआ है। यहां आपको हाउसबोट और लुभावने परिदृश्य आपकी शादी के मजे को दोगुना कर देंगे।

5. जोधपुर
अपने शाही महल और पुराने किलो के वजह से जोधपुर टूरिस्ट की बीच हमेशा आकर्षण का केंद्र रहता है।यहां कई झीलें हैं जिसमें सरदार समंद झील, कायलाना झील और बालसमंद झील हैं। इनमें से किसी भी झील को आप वेडिंग डेस्टिनेशन चुन सकते हैं। लेक साइड व्यू के लिए आप चाहे तो आउटडोर या इनडोर किसी भी प्रकार का डेस्टिनेशन चुन सकते हैं।

6. कुमारकोम
कुमारकोम केरल में एक खूबसूरत डेस्टिनेशन में से एक है, जो झील के किनारे शादी करने के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। आसपास के शानदार और खूबसूरत दृश्यों के बीच शादी करना काफी दिलचस्प साबित हो सकता है। यहां मौजूद रिसोर्ट को आप शादी के लिए चुन सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
