Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
Genius People:एक्सपर्ट के अनुसार, ये 6 संकेत जो बताते हैं कि आप अत्यधिक बुद्धिमान हैं
जब आप किसी तेज दिमाग वाले शख्स के बारें में सोंचते हैं तो आपके मन में पहला विचार उसके लिए यही आता है कि वो काफी तेजी के साथ मैथ्स के इक्वेशन को सॉल्व करता होगा, उसके दिमाग में वो बातें आती होगी जो आप सोंच भी नहीं पाते हैं, वगैरह-वगैरह। लेकिन सच्चाई ये है कि एक बहुत ज्यादा बुद्धिमान व्यक्ति माने जाने के लिए वास्तव में हाई इंटेलिजेंस की जरूरत नहींं है। विशेषज्ञ कहते हैं, इसके अलावा भी बहुत कुछ है, और बहुत से अत्यधिक बुद्धिमान लोग ये भी महसूस नहीं करते हैं कि वे वास्तव में कितने स्मार्ट हैं।

एक अत्यधिक बुद्धिमान व्यक्ति वो है जो अपनी सोंच में फ्लैक्सिबल है और खुद को परिस्थिति के अनुसार ढाल सकता है। अत्यधिक बुद्धिमान शख्स बोलने या काम करने से पहले सोंचते हैं, और वे अपनी भावनाओं को प्रभावी ढंग से मैनेज करने में माहिर होते हैं। डॉ. कैथरीन जैक्सन, लाइसेंस प्राप्त नैदानिक मनोवैज्ञानिक और बोर्ड प्रमाणित न्यूरोथेरेपिस्ट हैं बताते हैं कि हाईली इंटेलिजेंट लोगों के पास कई अलग-अलग तरह की बुद्धि होती है, जिसमें इंटेल्क्चुअल, सोशल और इमोशनल इंटेलिजेंस शामिल है, लेकिन ये यहां तक सीमित नहीं है।
ब्रिटिश जर्नल ऑफ साइकोलॉजी में प्रकाशित 2016 की एक रिसर्च में पाया गया कि बहुत ज्यादा इंटेलिजेंस लोग वास्तव में अकेले रहना पसंद करते हैं । ये पाया गया कि होशियार लोग दोस्तों के साथ जितनी बार मेलजोल करते हैं, उतनी ही कम अपनी लाइफ में सटिफ्केक्शन पाते हैं। अत्यधिक बुद्धिमान लोगों के पास बिना किसी मदद के अपने दम पर चुनौतियों का सामना करने की क्षमता होती है।

जैक्सन के अनुसार, अत्यधिक बुद्धिमान लोग अक्सर अपने बारे में ऐसा नहीं सोचते हैं। तो यहां विशेषज्ञों के अनुसार एक इंटेलिजेंट व्यक्ति के कुछ संकेत दिए गए हैं-
1.आप सहानुभूति और काइंड इंसान हैं
साइकोलॉजिकल असिसमेंट में हाई इमोशनल इंटेलिजेंस और हाई IQ के बीच एक संबंध है। क्रिस्टीन स्कॉट-हडसन , मनोचिकित्सक हैं बताते हैं कि सहानुभूति के लक्षणों में एक शख्स जितना अधिक स्कोर करता है, उतना ही ज्यादा वो इफेक्टिव वर्बल कॉम्प्रिहेंशन में स्कोर करेगा। दूसरे शब्दों में, सहानुभूति, जो इमोशनल इंटेलिजेंस का हिस्सा है। इसलिए अगर आप अपने दिल को फॉलो करते हैं, तो स्कॉट-हडसन कहते हैं, इस बात की अच्छी संभावना है कि आप भी अपने दिमाग से नेतृत्व की क्षमता बहुत अधिक है।
2. मेंटली फ्लैक्सिबल होना
तेज दिमाग वाले लोग उन चीजों के बारे में चिंता करने में वक्त बर्बाद नहीं करते जिन्हें वे कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। अगर आप जानते हैं कि कैसे फ्लैक्सिबल होना है और फ्लो के साथ जाना है, तो संभावना है कि आप अत्यधिक बुद्धिमान हैं। टफ होने के बजाय , वे मेंटली फ्लैक्सिबल, खुले विचारों वाले और आसानी से लाइफ में मिक्सअप होने वाले होते हैं। आप समस्याओं को हल कर सकते हैं और समाधान जल्दी से पा सकते हैं।

3.आप चौकस हैं
कमरे में सबसे समझदार शख्स हमेशा चौकस नहीं होता है। अत्यधिक बुद्धिमान व्यक्ति आमतौर पर शांत और चौकस रहते हैं। जब आपके पास सबकुछ लेने की क्षमता होती है, तो आप उन चीजों को देख सकते हैं जो दूसरों नहीं देख पाते हैं। जैसे सूक्ष्म पैटर्न।
4.सेल्फ कंट्रोल की पावर
सेल्फ कंट्रोल होने का अर्थ है कि आप परिपक्व हैं। आप जानते हैं कि अपनी भावनाओं और इंपल्स को कैसे कंट्रोल करना है ताकि वे कोई नुकसान न करें। जैक्सन के अनुसार, आत्म-नियंत्रण होना बुद्धिमत्ता का संकेत है क्योंकि इसका मतलब है कि आपके बोलने या काम करने से पहले सोचने की अधिक संभावना है। जब ये लोग अपनी लाइफ में परेशानी का अनुभव करते हैं, तो वे समस्या को हल करने और उस समस्या को हल करने का काम करते हैं।

5.अच्छी याददाश्त का होना
जैक्सन कहते हैं कि एक अच्छी मेमोरी और बुद्धि एक दूसरे से रिलेट करती है। जब आपके पास एक अच्छी याददाश्त होती है, तो इसका मतलब है कि आपके पास काम करने की क्षमता, ध्यान केंद्रित करने और ध्यान देने की पावर है। इसका मतलब ये भी है कि आपके पास कॉगनेटिव इंपल्सिव भी है, और आसानी से एक चीज से दूसरी चीज को जोड़ सकते हैं।

6.आप दुनिया के बारे में जानना चाहते हैं
अत्यधिक बुद्धिमान लोगों को पढ़ना पसंद होता है, लेकिन स्मार्ट होने का मतलब ये नहीं है कि आप दिनभर किताब में ही डूबे रहें। यहां बात किसी भी चीज के बारें में जानने की उत्सुकता को लेकर है। स्कॉट-हडसन कहते हैं कि बुद्धिमान लोग अपने जुनून को शामिल करते हैं और कौन, क्या, कब, कहां, कैसे, क्यों और क्या अगर जैसे सवाल पूछते हैं। वे बड़े पैमाने पर अन्य लोगों, संस्कृतियों, जानवरों, इतिहास और दुनिया के बारे में सीखना पसंद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
