Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
ये 6 जगह मानसून हनीमून के लिए है परफेक्ट, बारिश के फुहारों और खूबसूरत वादियों के बीच गुजरेंगे हसीन पल
Monsoon Honeymoon Destinations : झमाझम बरसात, खूबसूरत-रोमांटिक जगह और नई-नई शादी। हनीमून हर कपल की लाइफ का सबसे खूबसूरत पलों में से एक होता है। अपने इन खूबसूरत लम्हों को यादगार बनाने के लिए हर कपल खूबसूरत और सुकून भरी जगह ढूंढता है।
अगर आपकी शादी मानसून के सीजन के आसपास हुई है या होने वाली है और आप खूबसूरत लोकेशन की तलाश में है, तो हम आपके लिए कई ऐसे हनीमून डेस्टिनेशंस हैं, जो मानसून में और भी ज्यादा खूबसूरत और रोमांटिक हो जाते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारें में...

गोवा
गोवा अपनी पार्टीज और बीचेज के वजह से जाना जाता है। बारिश का मौसम गोवा को मानसून में बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन बनाती हैं। गोवा किसी एक मौसम नहीं बल्कि ऑल टाइम फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन हैं, लेकिन बरसात में यहां आकर बहुत ही सुकून मिलता है। यहां आसपास कई सारे वॉटर फॉल्स है जो बारिश में झमाझम गिरते रहते हैं। इस प्राकृतिक खूबसूरती के साथ यहां आप पार्टनर के साथ सबसे अच्छा क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
महाबलेश्वर
बारिश के मौसम में हनीमून के लिए महाबलेश्वर परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। इस मौसम में हनीमून के लिए यह सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। बारिश के दिनों में यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखकर आपको यहीं बस जाने का मन करेगा। लोग यहां वीकेंड पर पिकनिक बनाने के लिए आते है।

मुन्नार
मुन्नार केरल में हनीमून स्थानों के बीच एक पसंदीदा स्थान भी है। हनीमून कपल्स यहां की घाटियों और झरनों और चाय के बागानों के साथ कुछ दिन बिताने के लिए यहां आते हैं। मुन्नार कभी दक्षिण भारत में अंग्रेजों की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी और बाद में चाय के बागानों के लिए सम्पदा बनाई गई। यहां के खूबसूरत हरे-भरे चाय बागान देखने लायक हैं, बारिश के दिनों में इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है।
जीरो वैली
अपने पार्टनर के साथ हर कोई अपने हनीमून पर हरे भरे स्थान पर जाना चाहता है। ऐसे में आपको अरुणाचल प्रदेश के जीरो वैली जरूर जाना चाहिए। नॉर्थ-ईस्ट का यह एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो बारिश के समय में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। यहां हनीमून बनाना रोमांटिक के साथ एडवेंचर्स भी हो सकता है।
कुर्ग
खूबसूरती और रोमांटिक डेस्टिनेशन में कर्नाटक के कुर्ग का नाम भी आता है। रोमांस के लिए इससे अट्रैक्टिव जगह शायद ही कोई हो। बारिश के दिनों में यहां की हरियाली और झरनों से गिरता पानी माहौल को रोमांटिक बना देता है। पार्टनर के साथ सुकून के दो पल बिताने के लिए मानसून में परफेक्ट पैलेस है।
वायनाड
न्यूली मैरिड कपल अगर हनीमून सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो वायनाड की हसीन वादियां सबसे परफेक्ट लोकेशन हो सकती हैं. यहां का एक-एक पल पार्टनर के साथ बिताना खूबसूरत होती है। नेचुरल ब्यूटी और हल्की-हल्की फुहारें खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। प्यार को जगाने के लिए यह काफी अच्छी जगह मानी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications