Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
68वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2022: जानें बेस्ट एक्टर अजय देवगन के बारें में कुछ दिलचस्प फैक्ट
68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड, भारतीय सिनेमा को साल 2020 में पेश किए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ का सम्मान करते हुए, 30 सितंबर 2022 शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। कोविड-19 महामारी के कारण राष्ट्रीय पुरस्कार अपने निर्धारित समय से एक साल पीछे चल रहा है। तमिल फीचर सोरारई पोट्रु को साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। वहीं हिंदी ऐतिहासिक ड्रामा तानाजी: द अनसंग वॉरियर ने पूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली बेस्ट लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार जीता। इसके साथ ही तन्हाजी स्टार अजय देवगन ने सोरारई पोट्रु की सूर्या के साथ बेस्ट एक्टर का अवार्ड शेयर किया। फिल्म एक्टर अजय देवगन को ये पुरस्कार तीसरी बार प्राप्त हुआ है। उन्हें अब तक 32 पुरस्कार मिल चुके हैं। जिनमें 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 3 फिल्मफेयर पुरस्कार, 1 जी सिने पुरस्कार, 4 स्टारडस्ट अवार्ड शामिल है। आइये जानते हैं अजय देवगन के बारें में कुछ अननोन और दिलचस्प फैक्ट्स-

अजय देवगर का असली नाम
उनका असली नाम विशाल वीरु देवगन है। 1991 में, अपनी फिल्म फूल और कांटे के दौरान उन्होंने अपना नाम बदल लिया क्योंकि विशाल नाम के साथ कई अभिनेता थे।
खुद का प्राइवेट जेट
अजय देवगन उन पहले बॉलीवुड हस्तियों में से एक थे जिनके पास एक प्राइवेट जेट था। जिसका यूज वो शूटिंग, पर्सनल ट्रिप, और प्रोमोशन के लिए करते थे।

अजय देवगन दो बार जेल जा चुके
अजय देवगन ने इस बात का खुलासा खुद किया था कि वो अपने यूनिवर्सिटी के टाइम में दो बार सलाखों के पीछे रहा हैं, उन्होंने अपने पिता की बंदूक भी छीन ली थीं , जो अवैध है।

एक्टर को सीआईआई उत्कृष्टता पुरस्कार मिला
अजय देवगन को को सिनेमा में सीआईआई उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
बॉलीवुड से पुराना कनेक्शन
अजय देवगन का बॉलीवुड इंडस्ट्री में कनेक्शन पुराना है। उनके पिता वीरू देवगन एक्शन फिल्म डायरेक्टर हैं और मां वीना फिल्म प्रड्यूसर रही हैं।

2015 में पद्म श्री से सम्मानित
अजय देवगन को 2016 में भारत सरकार द्वारा देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। देवगन को अक्टूबर 2015 में सिनेमा में सीआईआई उत्कृष्टता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। (All Images- Twitter Account)



Click it and Unblock the Notifications