Latest Updates
-
Hanuman Jayanti 2026 Upay: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर मंगल गोचर का शुभ संयोग, वृषभ सहित इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जी के इन 12 चमत्कारी नामों के जाप से मिलेंगे अनगिनत लाभ, हर कष्ट से मिलेगी मुक्ति -
Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Odisha Day 2026 Wishes: उत्कल दिवस...ओडिशा स्थापना दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
April Fool's Day 2026 Shayari: अप्रैल फूल डे पर दोस्तों-यारों को भेजें ये फनी शायरियां, रोक नहीं पाएंगे हंसी -
April Fool's Day 2026 Wishes: मूर्खों के सरताज...अप्रैल फूल पर दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ये फनी मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा महीने का पहला दिन? जानें शुभ अंक और रंग -
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत
Headline: Aaj Ka Rashifal 8th August: कन्या राशि वालों को होगा निवेश से लाभ, इन राशि वालों की भी आर्थिक तंगी ह
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। ऐसे में अपने शब्दों का प्रयोग तोलमोल कर करें। बाहरी गतिविधियों में आज आपका ज्यादा समय जाएगा। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।
व्यापार: किसी करीबी के सहयोग से आपके कार्यों में नई दिशा आएगी। रुके हुए काम बन सकते हैं।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन अपना कोई भी काम आप अधूरा ना छोड़ें।
परिवार: घरेलू कलह शांत होगा और माहौल में सुधार आएगा। अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें।
लव: प्रेमी/प्रेमिका के साथ विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें नहीं तो बेवजह आपके बीच टकराव हो सकता है।
स्वास्थ: सेहत का ध्यान रखें। लगातार काम करने से बचें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
ग्रहों की शुभ स्थिति आपका कोई बड़ा फायदा करा सकती है। समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसका सदुपयोग करें। पैसों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
व्यापार: बड़ा ऑर्डर हाथ लगने से मार्केट में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप बड़े व्यावसायिक निर्णय ले सकते हैं।
नौकरी: महत्वपूर्ण कार्य करते समय जल्दबाजी ना करें नहीं तो आपकी लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है।
परिवार: रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा और घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी।
लव: जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आप शॉपिंग, मूवी आदि के लिए भी जा सकते हैं।
स्वास्थ: अपने बढ़ते हुए वजन पर आपको कंट्रोल करना होगा नहीं तो आपको गंभीर बीमारियां घेर सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में चल रही समस्याओं के कारण मन परेशान रहेगा। आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। अपने मनपसंद कोर्स में आपको दाखिला मिल सकता है। स्वास्थ्य को अनदेखा ना करें।
व्यापार: किसी के भी बहकावे में ना आएं। अपने फैसले सोच समझकर लें। जल्द लाभ कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ते ना अपनाएं।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी व्यस्त रहेगा।
परिवार: घर का वातावरण सुखद रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त होगा।
लव: जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास हैं। अपने प्रिय की भावनाओं को नजरअंदाज ना करें।
स्वास्थ: सेहत कमजोर रहेगी। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
अपनी बुद्धि और समझदारी आप किसी बड़ी और अनचाही परेशानी से बच सकते हैं। करीबी मित्रों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। आपकी यह मुलाकात सार्थक रहेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। फैसला के पक्ष में आएगा।
व्यापार: साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को झगड़े झंझट से बचने की आवश्यकता है नहीं तो नुकसान हो सकता है।
नौकरी: आपका आत्मविश्वास और सकारात्मकता आपको बड़ी सफलता दिलाएगी। तरक्की का सपना पूरा होगा।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बात जब अपनों की आती है तो क्रोध और अहंकार का त्याग करें।
लव: प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ: मौसम में बदलाव का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
मन में कई तरह की नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखने की जरूरत है। समस्याओं का हल शांति से ढूंढने का प्रयास करें। आर्थिक मामले में जल्दबाजी महंगी पड़ सकती है। नुकसान होने की संभावना है।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत है। नए व्यापार की योजना को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।
नौकरी: ओवरकॉन्फिडेंस से बचें नहीं तो शर्मिंदा होना पड़ सकता है। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखें।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा।
लव: जीवनसाथी की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। प्रेमी प्रेमिका के साथ मुलाकात करने के लिए आप अपनी पसंदीदा जगह पर जाएंगे।
स्वास्थ: अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो क्रोध और तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:39
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपको खुद पर भी ध्यान देना चाहिए। अपनों के सहयोग से आप अपने महत्वपूर्ण फैसले बड़ी आसानी से ले पाएंगे। अतीत में किए हुए किसी निवेश से लाभ हो सकता है।
व्यापार: व्यापारियों के लिए यह समय बहुत मेहनत करने का है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो कोई अच्छा मौका आपके हाथ से निकल सकता है।
नौकरी: दफ्तर में चल रही राजनीति से आप खुद को दूर रखें। अपने समय का सदुपयोग करें और काम पर ध्यान दें।
परिवार: पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। कोई अच्छी खबर मिलने से घर में उत्सव सा माहौल रहेगा।
लव: प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर विश्वास करना होगा।
स्वास्थ: कमर में दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:50 तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आपको सुकून महसूस होगा। युवाओं को व्यर्थ की बातों में अपना समय बर्बाद करने की जगह करियर पर फोकस करना चाहिए। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।
व्यापार: साझेदारी में व्यवसाय करने का प्रस्ताव मिल सकता है लेकिन आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
नौकरी: बदलाव से बचें और अपनी वर्तमान नौकरी पर ही ध्यान दें।
परिवार: यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो अचानक उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। ऐसे में घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा।
लव: प्रेमी जोड़ों का दिन विवादस्पद रहेगा। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी।
स्वास्थ: सेहत के प्रति सजग रहें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
काम को लेकर ज्यादा तनाव न लें नहीं तो इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। जल्दबाजी में लिए हुए किसी फैसले के कारण भारी नुकसान हो सकता है। कठिन परिस्थितियों में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
व्यापार: कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बन सकती है। आपका पूरा फोकस आपके काम पर ही होगा।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके काम की काफी तारीफ करेंगे। जल्द आपकी तरक्की हो सकती है।
परिवार: पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके बीच तालमेल और भी बेहतर होगा।
लव: जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपका मनोबल बढ़ाएगा। प्रेमी जोड़ों को रोमांस करने का भरपूर अवसर मिलेगा।
स्वास्थ: गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। विशेष रूप से रात को आप हल्का खाना ही खाएं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप पूरी सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ अपने काम पूरे करने का प्रयास करेंगे। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें नहीं तो आप स्वयं के लिए परेशानी खड़ी कर बैठेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
व्यापार: व्यापारिक मामलों में ज्यादा जल्दबाजी ठीक नहीं है। आपको बहुत ही सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे।
नौकरी: नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। यदि हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो सकारात्मक जवाब मिल सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करें। अपनी जिम्मेदारियां के प्रति लापरवाही करने से बचें।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। गुस्से की जगह शांति से काम लें।
स्वास्थ: वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट लग सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:32
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। ऐसे में मन को काफी शांति मिलेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी ना करें। अनुभवी लोगों से सलाह लें आर्थिक पक्ष में पक्ष रहेगा।
व्यापार: पैसे से जुड़ा हुआ कोई लेनदेन यदि रुका है तो उसके पूरे होने की संभावना है।
नौकरी: अचानक मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। आप आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें।
परिवार: घर के माहौल में सुधार आएगा। माता पिता के साथ आप अधिक समय बिताएंगे।
लव: यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और प्रेम प्रस्ताव रखने वाले हैं तो ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
स्वास्थ: सेहत अच्छी रहेगी। मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
काम से आपको एक ब्रेक लेने की जरूरत है। अपनी रुचियों पर भी ध्यान दें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से सावधान रहें नहीं तो वे आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से हट सकता है।
व्यापार: आर्थिक तंगी दूर हो होगी। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगी।
नौकरी: खुद पर ज्यादा काम का दबाव ना डालें। एक साथ कई कार्य निपटने से बचें।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल की कमी रहेगी। छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है।
लव: प्रेमी/प्रेमिका एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। वैवाहिक लोगों के लिए दिन बेहद सुखद रहेगा।
स्वास्थ: सेहत का ध्यान रखें। अपने ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करवाएं।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
किसी करीबी मित्र के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा और आपके बीच एक बार फिर गहरी दोस्ती होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने के लिए समय उचित है। काम को लेकर की गई प्लानिंग सफल होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
व्यापार: कोई बड़ा फायदा हो सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से कोई कठिन कार्य पूरा होगा, लेकिन दफ्तर में आपको ज्यादा दिखावे से बचना होगा।
परिवार: घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। अपनों का प्रेम और समर्थन पाकर आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।
लव: रोमांटिक लाइफ में चल रही परेशानी दूर होगी। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
स्वास्थ: सेहत बढ़िया रहेगी। आपको पर्याप्त आराम मिलेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:40
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











