Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Osama bin Laden Family Tree: कहां हैं लादेन के बच्चे और पत्नियां ? जो था 9/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड
Osama bin Laden Family Tree: 9 सितंबर का दिन अमेरिका के लिए दर्दभरा दिन है। ये वही दिन है जब अमेरिका पर आतंकी हमला हुआ था और हजारों लोग मारे गए थे। आज भी उन लोगों का जख्म हरे हो जाते हैं जिन लोगों ने इस आतंकी हमलों में अपनों को खोया था। आपको पता ही होगा कि दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकवादी और 9/11 हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन मारा गया है। 2011 में अमेरिकी नेवी सील ऑपरेशन में उसे मारा गिराया।
मगर उसकी जिंदगी और परिवार से जुड़ी बातें आज भी लोगों को चौंकाती हैं। लादेन की निजी जिंदगी पर हमेशा रहस्य का पर्दा रहा। उसने कई शादियां कीं और उसके ढेरों बच्चे थे। सवाल ये है कि आज उसकी पत्नी और बच्चे कहां हैं? क्या वे अब भी आतंक की छाया में जी रहे हैं या साधारण जिंदगी जी रहे हैं?

कौन था ओसामा बिन लादेन?
हालांकि इसकी जरूरत तो नहीं है लेकिन जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ओसामा बिन लादेन कौन था। ओसामा का जन्म 1957 में सऊदी अरब में एक अमीर बिजनेसमैन के घर हुआ था। ओसामा बहुत पढ़ा-लिखा व्यक्ति था, लेकिन उसने अपनी नॉलेज का इस्तेमाल अच्छे कामों में नहीं बल्कि बुरे कामों में किया। उसकी पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही लेकिन मरने के बाद तो हर कोई जानना चाहता है कि ओसामा की पत्नियां और बच्चे कहां हैं।
9/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था लादेन
ओसामा बिन लादेन ने वैसे तो कई आतंकी साजिशों को अंजाम दिया। मगर उन्हें अमेरिका में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड के रूप में खास पहचान मिली। 9 सितंबर 2001 में ओसामा बिन लादेन की बनाई साजिश के तहत अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड टावर पर आतंकी हमला किया गया। इस हमले में 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पूरी दुनिया में इस आतंकी हमले के बारे में सुन लोग कांप उठे और सबने इसकी कड़ी निंदा की।
कहां है ओसामा बिन लादेन का परिवार
ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए अमेरिका ने एक बड़ा प्लान बनाया क्योंकि ओसामा छुप गया था। कुछ लोगों का कहना है कि ओसामा बिन लादेन की 6 पत्नियां थी और 26 बच्चे थे। मगर रिपोर्ट की मानें को उसकी तीन पत्नियां थीं जिनके नाम खे खैरा, सिहाम और अमलथी और 10 बच्चे थे। बताया जाता है कि ओसामा की एक पत्नी को मार दिया गया था, और उनकी 2 पत्नियों और 10 बच्चों को पाकिस्तान जेल में डाल दिया गया था और बाद में उन्हें साऊदी अरब भेज दिया तो कुछ कतर में हैं। हालांकि उनके बारे में पूरी जानकारी सही तरीके से किसी के पास नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
