Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गर्मियों में कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 9 जगहें, परिवार के साथ बनाएं ट्रिप का प्लान
9 Best Places to Visit in Summer in India: चिलचिलाती गर्मी में ठंडी जगहों में जाना किसी स्वर्ग से कम नहीं है। पूरे साल बच्चे समर वेकेशन का इंतजार करते हैं और फिर अपनी फैमिली के साथ ठंडी और सुंदर जगहों पर जाने का प्लान करते हैं। अब चिलचिलाती धूप, उमस और रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर परिवार के साथ कहीं ठंडी जगह पर समय बिताने का मन हर किसी का करता है। मगर कई बार समझ में ही नहीं आता है कि कहां घूमने जाया जाए जहां गर्मी में राहत का एहसास हो। लेकिन बढ़ते ईंधन के दामों ने लोगों के बजट को बिगाड़ कर रख दिया है। लोग बजट (Travel Budget) की चिंता में अपनी ट्रिप टाल रहे हैं। अगर आपको भी लगता है कि फैमिली के साथ किसी हसीन हिल स्टेशन पर जाने के लिए बहुत ज्यादा पैसों की जरूरत होती है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं भारत की कई ऐसी खूबसूरत, ठंडी और शांत जगह के बारे में जहां आप बहुत ही कम खर्चे में अपनी पूरी फैमिली के साथ शानदार समर वैकेशन एन्जॉय कर सकते हैं। आइए जानते हैं भारत के 9 सबसे सस्ते हिल स्टेशन्स और पर्यटन स्थलों के बारे में, जहां जेब खर्च में ही घूमने का पूरा मजा आ जाएगा।

1. ऋषिकेश, उत्तराखंड
पहाड़ों की गोद में बसी और पवित्र गंगा नदी के किनारे स्थित ऋषिकेश फैमिली ट्रिप के लिए एक बेहतरीन और बेहद सस्ता डेस्टिनेशन है। यहां आप कम खर्चे में रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग और गंगा आरती का आनंद ले सकते हैं। ऋषिकेश में रहने के लिए कई सस्ते आश्रम और धर्मशालाएं मिल जाती हैं, जहां बेहद कम पैसों में खाना और ठहरना हो जाता है।
2. कसोल, हिमाचल प्रदेश
अगर आपके परिवार को प्रकृति और शांति पसंद है, तो हिमाचल प्रदेश का कसोल एक बेहतरीन विकल्प है। पार्वती नदी के किनारे बसा यह छोटा सा गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। खीरगंगा ट्रेक, तोश गांव और मणिकरण साहिब गुरुद्वारा जहां लंगर और रहने की मुफ्त/सस्ती व्यवस्था है। यहां आपको होमस्टे और बजट गेस्टहाउस आसानी से ₹800 से ₹1200 प्रतिदिन में मिल जाते हैं।
3. मैक्लोडगंज, धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित मैक्लोडगंज अपनी बौद्ध संस्कृति और खूबसूरत वादियों के लिए प्रसिद्ध है। गर्मियों के मौसम में यहाँ का मौसम बेहद सुहावना होता है। यहां घूमने के लिए भागसूनाग वॉटरफॉल, दलाई लामा टेम्पल और सेंट जॉन चर्च हैं। दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य शहरों से यहां के लिए सीधी सरकारी बसें चलती हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट का खर्च काफी कम हो जाता है।
4. माउंट आबू, राजस्थान
रेगिस्तान के राज्य राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन 'माउंट आबू' गर्मियों में घूमने के लिए एक बेहद पॉकेट-फ्रेंडली जगह है। यहां पर नक्की लेक में बोटिंग, दिलवाड़ा जैन मंदिर और सनसेट पॉइंट बेस्ट जगहें हैं जहां घूम सकते हैं। अच्छी बात ये है कि गुजरात और राजस्थान के बॉर्डर पर होने के कारण यहां पहुंचना बेहद आसान और सस्ता है और यहां बजट होटल्स की भरमार है।
5. पचमढ़ी, मध्य प्रदेश
अगर आप मध्य भारत का रुख करना चाहें तो मध्य प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी, जिसे 'सतपुड़ा की रानी' भी कहा जाता है, फैमिली वैकेशन के लिए परफेक्ट है। आप यहां पर बी-फॉल, अप्सरा विहार, जटाशंकर गुफाएं और डचेस फॉल पर घूम सकते हैं। एमपी टूरिज्म के बजट होटल्स और स्थानीय भोजन बेहद किफायती हैं, जो आपके बजट को बिगड़ने नहीं देते।

6. लोनावला, महाराष्ट्र
पश्चिम भारत या मुंबई-पुणे के आसपास रहने वाले लोगों के लिए लोनावला से बेहतर और सस्ता समर गेटवे कोई और नहीं हो सकता। यहां पर भुशी डैम, कार्ला गुफाएं, राजमाची पॉइंट और सुहावना मौसम आपकी छुट्टियों को शानदार बना देगा। नोट कर लें कि वीकेंड के बजाय वर्किंग डेज यानी सोमवार से गुरुवार तक में जाने पर यहां होटल्स आधे दामों पर मिल जाते हैं।
7. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
पूर्वी भारत का यह मशहूर हिल स्टेशन अपनी हसीन वादियों और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। कंचनजंगा की पहाड़ियों का नजारा यहां से अद्भुत दिखता है। दार्जलिंग में टाइगर हिल से सनराइज, टॉय ट्रेन की सवारी और रॉक गार्डन में घूमना सबसे शानदार अनुभव रहने वाला है। बता दें कि दार्जिलिंग में स्थानीय शेयरिंग टैक्सियां और लोकल फूड जैसे मोमोज और थुकपा बहुत सस्ते हैं, जिससे यात्रा का खर्च बहुत कम हो जाता है।
8. अल्मोड़ा, उत्तराखंड
अगर आप नैनीताल की भीड़भाड़ और महंगे होटलों से बचना चाहते हैं, तो उससे कुछ ही दूरी पर स्थित अल्मोड़ा आएं। यह सांस्कृतिक नगरी पहाड़ों के खूबसूरत दृश्यों से घिरी हुई है। अल्मोड़ा में कसार देवी मंदिर, जीरो पॉइंट और ब्राइट एंड कॉर्नर घूमने के लिए बेस्ट हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के रेस्ट हाउस यहां रुकने के लिए बहुत ही सस्ते और सुरक्षित विकल्प हैं।
9. अराकू वैली, आंध्र प्रदेश
दक्षिण भारत का यह खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन विशाखापत्तनम (वाइजाग) के पास स्थित है। यह कॉफी के बागानों और झरनों के लिए मशहूर है। बोरा गुफाएं, चपरई वॉटरफॉल और कॉफी प्लांटेशन्स घूमने के लिए बेस्ट जगहें हैं। आप वाइजाग से विस्टाडोम ट्रेन के जरिए बेहद कम किराए में अराकू वैली का सबसे खूबसूरत सफर तय किया जा सकता है।
फैमिली के साथ बजट ट्रिप प्लान करने की सीक्रेट टिप्स
एडवांस बुकिंग: ट्रेन की टिकटें और होटल हमेशा कम से कम 15-20 दिन पहले बुक करें, ऐन वक्त पर दाम दोगुने हो जाते हैं।
लोकल ट्रांसपोर्ट: घूमने के लिए प्राइवेट टैक्सी करने के बजाय लोकल बसें या शेयरिंग ऑटो/टैक्सी का इस्तेमाल करें।
होमस्टे का चुनाव: महंगे लग्जरी होटलों की जगह स्थानीय लोगों के होमस्टे (Homestays) चुनें, जहां आपको घर जैसा सस्ता और शुद्ध खाना भी मिल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
