Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Aaj Bharat Bandh: आज भारत बंद... इन दो जगहों पर मचा बवाल, आप भी जरा संभलकर निकलें
Aaj Bharat Bandh: आज देशभर में 'भारत बंद' का ऐलान किया गया है, जिससे कई राज्यों में आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कुछ संगठनों और यूनियनों द्वारा बुलाए गए इस बंद का असर खासकर उत्तर भारत और कुछ पूर्वी राज्यों में देखा जा रहा है। हालांकि कई जगहों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी हैं, लेकिन दो प्रमुख जगहों पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं जहां बवाल और झड़पें हुईं।
भारत बंद का असर भले ही पूरे देश में एक जैसा न हो, लेकिन कुछ संवेदनशील जगहों पर इसका प्रभाव काफी तेज है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपना ट्रैवल प्लान सोच-समझकर करें, और घर से निकलने से पहले स्थानीय समाचार और ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें। आप भी जान लें कि आपके शहर में आज क्या स्थिति है?
भारत बंद का क्यों हुआ ऐलान?
भारत बंद है तो इसका मतलब है कि मामला बड़ा ही है। जी हां, सबसे पहले भारत बंद की वजह जान लेते हैं। बता दें कि भारत बंद का आयोजन मुख्य रूप से कृषि कानून, आरक्षण, महंगाई, निजीकरण आदि को लेकर किया गया है। आयोजक संगठनों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाएगी, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।

इन दो जगहों पर भारत बंद से मचा बवाल
भारत बंद का असर पूरे देश में दिखाई दे रहा है लेकिन दो राज्यों जैसे बिहार और बंगाल में बवाल ही मच गया है। पश्चिम बंगाल में सुबह से ही भारत बंद का असर दिखाई दे रहा है। बंगाल में सभी चीजें बंद हैं जिससे जन-जीवन बाधित हो रहा है। जगह-जगह चक्का जाम है इस वजह से आवाजाही पर काफी असर पड़ रहा है।
बिहार में भी सड़कों पर उतरे लोग
बिहार मे भी भारत बंद का असर साफ नजर आ रहा है। अरवल में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया है और जगह-जगह चक्का जाम कर दिया है। रही-सही कसर पप्पू यादव के समर्थकों ने पूरी कर दी है जिन्होंने पटरियों पर उतरकर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी है।
किन सेवाओं पर असर पड़ा है?
पब्लिक ट्रांसपोर्ट: कई रूट पर बस सेवाएं बंद या डायवर्ट की गईं हैं।
ट्रेन सेवाएं: कुछ रेलगाड़ियां रोकी गईं या लेट कर दी गई हैं।
बाजार और दुकानें: कुछ राज्यों में आंशिक या पूरी तरह बंद का ऐलान कर दिया गया है।
स्कूल/कॉलेज: कई जगह स्कूल और कॉलेज में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
आम जनता के लिए जरूरी अलर्ट
जिन इलाकों में प्रदर्शन हो रहे हैं, वहां जाने से बचें।
जरूरी काम हो तो वैकल्पिक रास्ता चुनें।
किसी भी अफवाह या सोशल मीडिया पर फैल रही गलत खबरों से दूर रहें।
प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी का पालन करें।



Click it and Unblock the Notifications
