Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में होगी बारिश या पड़ेगी भीषण गर्मी? IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बीते कई दिनों से गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं सूखा पड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है लेकिन दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है तो कई इलाकों में एक बूंद भी नहीं बरसी है।
इन सब के बीच राहत की खबर है कि आज के लिए मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और पूरे उत्तर भारत के 15 से ज्यादा शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आइए जान लेते हैं कि आज कहां-कहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज मौसम
मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में प्री-मानसून की एंट्री हो चुकी है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम में 83 प्रतिशत नमी दर्ज की गई है और हवा की गति भी तेज रहने की संभावना है। ऐसे उम्मीद जताई जा सकती है कि आज के दिन दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
A low pressure system continue to move westwards and currently situated over southwest Uttarpradesh. It will move westwards slowly and bring moderate to heavy rain over south Rajasthan, south UP , north MP and parts of Gujarat. pic.twitter.com/7Iern2SImm
— 🔴All India Weather (@pkusrain) June 22, 2025
चलेंगी धूल भरी आंधी
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर में कहीं तेज बारिश होगी तो कहीं हल्की बारिश होगी। वहीं आज तेज धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को आज अलर्ट रहने की चेतावनी दी गई है। बात AQI की करें तो दिल्ली में 95 एक्यूआई, नोएडा में 86 और गाजियाबाद में 93 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
Parts of northeast, southwest Bihar, Jharkhand and west Bengal also experiencing monsoon thunderstorms. pic.twitter.com/WN0bySBXTy
— 🔴All India Weather (@pkusrain) June 22, 2025
15 शहरों में किया ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर और हमीरपुर शामिल हैं। कई इलाकों में तो तेज गड़गड़ाहट और बिजली के साथ बारिश होगी।
Intense convection now observed over some regions of Jammu Kashmir and north Haryana. Heavy rain continue over Gujarat, south Rajasthan, and Madhya Pradesh and southwest Uttarpradesh.
— 🔴All India Weather (@pkusrain) June 22, 2025
From today evening/night or at the most from tomorrow Delhi NCR will start experiencing monsoon… pic.twitter.com/ggeNbeI8R5
वहीं मौसम विभाग ने आज बिजली गिरने की भी संभावना जताई है जिस वजह से लोगों को कम से कम घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।



Click it and Unblock the Notifications
