Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में कब आएगा मानसून? जानें आपके राज्य का कैसा रहेगा मौसम?
Aaj ka mausam 23 June: गर्मी ने पूरे देशवासियों को परेशान किया हुआ है। हर कोई बारिश का इंतजार कर रहा है। मानसून ने भी देश के कई क्षेत्रों में दस्तक दे दी है। बारिश की बौछारों से कई इलाकों में मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई जगह बारिश होने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली और एनसीआर में भी हल्की बारिश होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
बीते दिन के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी होने की वजह से चिपचिपा मौसम रहा जिससे लोग परेशान दिखे। आइए जान लेते हैं कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है और बारिश होगी या नहीं?
दिल्ली में कब मानसून देगा दस्तक?
दिल्ली में चिपचिपी भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हर दिन मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई जाती है लेकिन एक बूंद भी नहीं बरस रही। ऐसे में लोगों की उम्मीदें टूट रही हैं और गर्मी परेशान कर रही है। आलम तो ये है कि एसी-कूलर भी काम नहीं कर रहे हैं।
वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों में यानी 24 जून तक दिल्ली में मानसून आ जाएगा। 24 से 27 जून तक रुक-रुक कर बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट जरूर आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

यूपी में मानसून का क्या हाल?
अब बात कर लेते हैं उत्तर प्रदेश की जहां मौसम विभाग ने मानसून की दस्तक पर अच्छी खबर दी है। IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून लगभग पूरे यूपी को कवर कर चुका है। ऐसे में 23 जून से बारिश होने के चांस बढ़ गए हैं। यूपी के कुछ इलाकों में तो भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी?
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस वजह से इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
IMD के अनुसार, आज तेज हवाओं के साथ बिजली चमक सकती है और तेज बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट आएगी इसलिए अगर आप इन जगहों पर जा रहे हैं तो स्वेटर और शॉल जरूर रख लें।



Click it and Unblock the Notifications
