Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट, जानें आज के मौसम पर IMD का अपडेट
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। मगर बीते दिन से मौसम का मिजाज कुछ बदल सा गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई है। आज भी आसमान में बादलों की आवाजाही बरकरार है और मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है और उन्हें चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है।
IMD ने दिल्ली में बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की पूरी संभावना है। आइए जान लेते हैं कि आपके राज्य का क्या हाल रहने वाला है।

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट
देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने ऐसा विकराल रूप दिखाया कि एसी-कूलर ने भी काम करना बंद कर दिया। मगर बीते दिन से मौसम कुछ सामान्य हुआ और कहीं-कहीं हुई बारिश से ठंडक हुई। आज के मौसम की बात करें तो आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आज दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मगर मौसम विभाग ने कल यानी बुधवार 18 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होगी और मौसम खुशनुमा हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने से मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 21 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर-प्रदेश में मौसम विभाग ने आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया है। हालांकि बारिश होने से तापमान में गिरावट तो जरूर आई है लेकिन उन लोगों के लिए परेशानी भी खड़ी हो गई है जिनके पास घर नहीं हैं।
राजस्थान, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में तो बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है। अब बात कर लेते हैं राजस्थान, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की तो वहां भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
उत्तराखंड में भी बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर में भी आने वाले 3-4 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से प्लेन इलाकों में मौसम सुहाना हो गया है।



Click it and Unblock the Notifications