Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Aaj Ka Mausam: दिल्लीवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, झमाझम बरसेंगे बादल, जानें कहां-कहां होगी बारिश
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है! भीषण गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को अब राहत मिलने वाली है क्योंकि इस हफ्ते आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और बताया है कि अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिलेगी।
इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है और उमस भरे मौसम में भी थोड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली से लेकर बिहार तक मेघ बरसेंगे और गर्मी से राहत मिलेगी। आइए जान लेते हैं कि कैसा रहेगा आज का मौसम।

दिल्ली-NCR में होगी बारिश?
दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से जला देने वाली गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में सभी को इंतजार है बारिश का जो इस तपन से राहत दिलाएगी। अच्छी बात ये है कि इंद्र देव अब प्रसन्न दिख रहे हैं और आसमान में बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है। दिल्ली का तापमान आज कुछ कम रहने वाला है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बात नोएडा और एनसीआर की करें तो वहां भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।
कहां-कहां बरसेंगे मेघ, मिलेगी राहत?
दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी, बिहार के लोगों को भी गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी के 51 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस जिलों में आगरा, कासगंज, रायबरेली, कौशांबी, शामली, गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा, हाथरस, जालौन, बांदा और अमेठी शामिल हैं। ऐसे में बारिश होने के बाद से ही तापमान में कुछ गिरावट आएगी और गर्मी से निजात मिलेगी।
उत्तराखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम
पहाड़ों में भी गर्मी चरम पर है और लोग बेहाल हैं। मगर अब बारिश होने के बाद से मौसम ने करवट ली है और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बात राजस्थान की करें तो वहां भी मौसम का मिजाज बदल गया है और तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
मुंबई में भी तेज तूफान की आशंका जताई गई है।



Click it and Unblock the Notifications
