Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
रिवॉल्वर साफ करते हुए गोविंदा के पैर में लगी गोली, मिस फायर से बचने के लिए इन सेफ्टी टिप्स का रखें ध्यान
बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है कि एक्टर गोविंदा के पैर में दुर्घटनावश गोली लगने से एक्टर घायल हो गए हैं। दरसअसल मंगलवार सुबह लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय गलती से उनके घुटने में गोली लगने से यह हादसा हुआ। इसके बाद एक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाल ली गई है, फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं। यह हादसा रिवॉल्वर साफ करते हुए मिस फायरिंग की वजह से हुआ।
वैसे मिस फायरिंग का यह पहला मामला नहीं है, अक्सर हम ऐसी खबरे सुनते हैं, जहां रिवॉल्वर साफ करते हुए लोग किसी अनहोनी का शिकार हो जाते हैं। वैसे रिवॉल्वर को साफ करते समय कुछ बातों का खासकर सेफ्टी का ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है, जिससे आप इस तरह के हादसों का शिकार होने से बच सकते हैं। आइए जानते हैं अगर आपके घर में भी लाइसेंसी रिवॉल्वर हैं, तो इसे साफ करते हुए किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक हैं।

गन को अनलोड करें
गन की सफाई करते हुए सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि रिवॉल्वर में कोई गोली न हो। इसे खाली करें और दोबारा जांचें।
सुरक्षा स्थान चुनें
साफ-सफाई के दौरान ऐसी जगह का चयन करें जहां आसपास कोई डिस्टर्बेंस न हो ताकि आप मिसफायर जैसी दुर्घटना से बच सके।
सही क्लीनिंग टूल का इस्तेमाल करें
रिवॉल्वर की सफाई के लिए विशेष रूप से बने क्लीनिंग किट का उपयोग करें। इनमें ब्रश, पोंछने वाली कपड़े और गन ऑयल शामिल होते हैं।
बैरल की सफाई ध्यान से करें
बैरल के अंदर की सफाई सावधानीपूर्वक करें। ब्रश का इस्तेमाल करते हुए उसे बैरल के अंदर आगे-पीछे चलाएं।
लूब्रिकेशन
सफाई के बाद, गन के मूविंग पार्ट्स पर हल्का सा गन ऑयल लगाएं ताकि यह स्मूदली काम करे और जंग न लगे।
सफाई के बाद जांच
रिवॉल्वर को साफ करने के बाद, उसकी सभी फंक्शन्स और मूवमेंट्स को जांचें कि वह सही ढंग से काम कर रहे हैं या नहीं।
हैंडलिंग और स्टोरेज
सफाई के बाद रिवॉल्वर को सुरक्षित स्थान पर स्टोर करें, और सुनिश्चित करें कि वह नमी से दूर रहे ताकि जंग न लगे।
सुरक्षा के साथ साफ-सफाई
हमेशा रिवॉल्वर को साफ करते समय अपनी उंगलियों को ट्रिगर से दूर रखें और बंदूक को घर के अन्य सदस्य या पालतू जानवरों की ओर न करें।



Click it and Unblock the Notifications
