Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Govinda Net Worth: सालों से फिल्मों में नहीं किया काम, फिर कैसे गोविंदा कमाते हैं हर महीनें करोड़ों?
Govinda Net Worth : बॉलीवुड के एक्टर गोविंदा फिर से राजनीति गलियारों में नजर आ सकते हैं। साल 2004 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा था और सांसद बनकर संसद भी पहुंचे थे। लेकिन उसके बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली दी अब एक दशक बाद गोविंदा ने फिर से राजनीति में वापसी की हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार गोविंदा शिवसेना के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। गोविंदा ने सालों से कोई फिल्म नहीं की फिर भी उनकी कमाई करोड़ो में हैं। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में-

गोविंदा की कितनी हैं नेटवर्थ?
2004 में चुनाव लड़ने से पहले चुनाव आयोग में उनके तरफ से दिए गए हलफनामे में गोविंदा ने अपनी कुल नेटवर्थ 14 करोड़ रुपये बताई थी। इन दस सालों में उनकी नेटवर्थ 151 करोड़ रुपए यानी 18 मिलियन के पास पहुंच चुकी हैं। गोविंदा के पास मुंबई और उसके आस पास के ही इलाको में 3 बंगले भी हैं। गोविंदा अपने परिवार के साथ जुहू वाले बंगले में रहते हैं। उनके घरों की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई जाती है।
कार कलेक्शन
गोविंदा के कार कलेक्शन में काफी महंगी कार शामिल हैं। जिसमें मर्सिडीज बेंज, Mitsubishi Lancer, और Ford Endeavor जैसी गाड़ियां हैं।
ऐसे कमाते हैं करोड़ों रुपए
गोविंदा भले ही बड़े पर्दे से गायब हो लेकिन ब्रांड इंडोर्समेंट और रियल स्टेट वो काफी अच्छी- खासी कमाई कर लेते हैं। उन्होंने रियल स्टेट की कई प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया है साथ ही उन्हें कई विज्ञापन मिलते हैं जिसके चलते गोविंदा करोड़ो में कमाई करते हैं। वो डांस रियलिटी शोज में भी नजर आते हैं। गोविंदा सालाना 16 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हैं।
गोविंदा की फीस
गोविंदा एक फिल्म करने के लिए 5-6 करोड़ रुपये फीस लेते है, जबकि किसी ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए वे 2 करोड़ के आसपास रुपये चार्ज करते हैं। गोविंदा आखिरी बार 'रंगीला राजा' और 'आ गया हीरो' जैसी मूवी में नजर आए थे, लेकिन उनकी ये फिल्में खास कमाल नहीं कर सकी।



Click it and Unblock the Notifications
