Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
राम कपूर का कार कलेक्शन देख रह जाएंगे दंग, शामिल हुई 5 करोड़ की लेम्बोर्गिनी
Ram Kapoor Luxury Car Collection: बॉलीवुड अभिनेता राम कपूर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने कार कलेक्शन में अनमोल रत्न यानी Lamborghini Urus SE को जोड़कर सभी को चौंका दिया है। अब वो कारों की शौकीन दुनिया बेजोड़ व्यक्ति बन गए हैं।
इस कार की कीमत की बात करें तो वो इतनी है कि इतने पैसों में 3 बंगले आ जाएं, दो तो आराम से आ जाएंगे। जी हां, उनकी कार की कीमत करीब 4.57-₹5.21 करोड़ है। आइए जानते हैं टीवी से लेकर सुपरकार तक: राम कपूर का शानदार सफर और उनका कार कलेक्शन।

राम कपूर के कार कलेक्शन में जुड़ी बेशकीमती कार
राम कपूर ने हाल ही में लेम्बोर्गिनी उरुस एसई (Lamborghini Urus SE) खरीदी है। इस लग्जरी कार को खरीदने वाले वो पहले भारतीय बन गए हैं। बता दें कि इस कार की कीमत 4.57 करोड़ से 5.21 करोड़ रुपये के बीच में है। इस कार की खासियत की बात करें तो उसमें 4.0‑लीटर V8 इंजन (620 hp + 800 Nm), 25.9 kWh बैटरी का हाइब्रिड संयोजन है।
यह एक प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ जुड़ा हुआ है इसमें 25.9kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक भी आता है। हाइब्रिड सिस्टम में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक मोटर 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के अंदर लगी है, जिससे 800 hp और 950 Nm का कुल आउटपुट हो जाता है।
शानदार है राम कपूर का कार कलेक्शन
राम कपूर के कार कलेक्शन की बात करें तो वो बहुत ही शानदार है। हालांकि उन्होंने अब लेम्बोर्गिनी उरुस एसई ले ली है लेकिन इससे पहले भी उनके पास जो कारें थी वो भी काफी लग्जरी थीं। राम के पास रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी (Range Rover Autobiography), पोर्श 911 (Porsche 911), पोर्श 911 टर्बो एस (Porsche 911 Turbo S), मर्सिडीज-एएमजी जी 63 (Mercedes-AMG G 63), और फेरारी पोर्टोफिनो एम (Ferrari Portofino M) जैसी महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं जो उनके कार कलेक्शन को सबसे अलग और खास बनाती है।
राम कपूर नेट वर्थ
राम कपूर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास न सिर्फ लग्जरी कारें हैं बल्कि करोड़ों की संपत्ति भी है। राम के पास करीब 98 करोड़ की संपत्ति है, जो उन्होंने टीवी रोल्स, फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और जमीन-प्रॉपर्टी सहित अन्य स्रोतों से कमाई है। राम कपूर के पास मुंबई, गोवा और खंडाला में फाइव-स्टार जैसी प्रॉपर्टी भी है। बता दें कि राम अपने एक एपिसोड के लिए 1 से सवा लाख तक चार्ज करते हैं। वहीं उनकी पत्नी गौतमी कपूर भी फेमस एक्ट्रेस हैं।



Click it and Unblock the Notifications