Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
कौन हैं Actor Sharad Kapoor? जिन पर लगे यौन शोषण के आरोप, पूर्व सीएम की पोती से शादी, इतनी है नेटवर्थ
Who is Actor Sharad Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर पर 32 साल की महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुंबई के खार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि शरद कपूर से उनकी फेसबुक के जरिए बातचीत हुई थी। काम के सिलसिले में अभिनेता ने उन्हें अपने ऑफिस बुलाया, लेकिन जब वह पहुंची, तो पता चला कि वह उनका घर था। महिला के अनुसार, शरद कपूर ने उसे घर के अंदर बुलाया और एक शख्स ने दरवाजा खोला। इसके बाद, शरद ने उसे बेडरूम में आने को कहा, जहां उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे जबरन गलत तरीके से छुआ।
पीड़िता ने घटना के बारे में पूरी जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि शरद कपूर ने उसका शोषण किया। मामले की जांच जारी है और पुलिस मामले को गंभीरता से देख रही है। शरद कपूर बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं, जिन्होंने कई बड़ी फिल्मों में विलेन के रोल अदा किए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री की पोती से हुई है शादी
शरद कपूर ने हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1996 में महेश भट्ट की फिल्म दस्तक से डेब्यू किया, जिसमें पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन भी थीं। इस फिल्म में शरद ने 'साइको लवर' का किरदार निभाया था, जो उनकी पहचान का अहम हिस्सा बना। शरद ने शाहरुख खान, गोविंदा, संजय दत्त, ऐश्वर्या राय जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है।
अपने करियर की शुरुआत उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। शरद कपूर जोश, एलओसी कारगिल और लक्ष्य जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शरद ने 2008 में पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की पोती, कोयल बसु से शादी की थी।
बिजनसमैन भी है शरद कपूर
शरद कपूर सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक बिजनेसमैन भी हैं। उनके पास बंगलुरु, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में रेस्टोरेंट्स हैं, जो उन्हें अच्छी खासी कमाई देते हैं। इन रेस्टोरेंट्स के जरिए शरद का व्यवसाय भी बढ़िया चल रहा है, और वे अपनी अभिनय के अलावा व्यापार में भी सफल हैं। हालांकि उनकी नेटवर्थ कितनी है इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications