Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Adipurush: प्रभास की फिल्म रिलीज से पहले, थियेटर से 'हनुमान जी की सीट' की पहली तस्वीर हुई वायरल
फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स, एनीमेशन, आधुनिक इमर्सिव साउंड डिजाइन और उम्दा स्टारकास्ट के की वजह से ये फिल्म 2023 में सबसे प्रतीक्षित फिल्मो में से एक है। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले थियेटर से एक फोटो वायरल हो रही है।
जैसा कि मेकर्स ने ऐलान किया था, भगवान हनुमान को समर्पित सीट की पहली तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। बड़ौदा के एक थियेटर से सामने आई तस्वीर में थियेटर मालिक ने स्क्रीन की एक पंक्ति में एक सीट चुनी है जो कि जब मूवी दिखाई जा रही होगी, तब इस एक सीट में भगवान हनुमान के सम्मान उन्हें ऐसे ही सजा कर रखा जाएगा।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि थियेटर के एक सीट में राम सीता और हनुमान जी वाली एक फोटो फ्रेम दिखाई दे रही है। जिसे फूलों और शॉल से फोटो को सजाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ऐसा कहा जा रहा हैं कुछ मल्टीप्लेक्स एक छोटा 'आसन' (सीट) स्थापित करने जा रहे हैं। जिस पर भगवान हनुमान की एक मूर्ति या तस्वीर लगाई जाएंगी और रोजाना फूल चढ़ाएं जाएंगे। वहीं ये आरक्षित सीट पहली लाइन के कोने में होगी।
मेकर्स ने किया था ऐलान
आदिपुरुष को लेकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में मेकर्स ने अब इस फिल्म की रिलीज पर हर थिएटर में एक सीट भगवान हनुमान के लिए खाली रखने का ऐलान किया था। दरअसल ऐसा करने के पीछे मेकर्स ने ये वजह बताई थी। रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास सहित कई अन्य संतों ने भी कहा है और ऐसी मान्यता भी है कि जब कहीं भी रामायण का पाठ होता है तो हनुमान अदृश्य रूप में वहां जरुर मौजूद होते हैं। ये उनकी श्री राम के प्रति भक्ति है। इसी आस्था को सम्मान देते हुए आदिपुरुष के मेकर्स ने ये बड़ा फैसला है लिया है कि हर थिएटर में एक सीट हनुमान जी के लिए रिजर्व रखी जायेगी।



Click it and Unblock the Notifications
