Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Siddharth और Aditi Rao में से कौन है ज्यादा अमीर, जानें दोनों की कुल नेटवर्थ
Aditi Rao Hydari And Siddharth's Joint Net Worth : अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। काफी लंबे समय से फैंस इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। सोमवार को तेलंगाना के वानापर्थी में मौजूद 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में इस कपल ने साउथ इंडियन ट्रेडिशन से गुपचुप तरीके से शादी रचाई, जिसमें फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए। दोनों ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन दोनों की फोटोज सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।
दोनों ही एक्टर फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है। दोनों ही कमाई के मामले में भी आगे हैं। आइए जानते हैं कि अदिति और सिद्धार्थ दोनों की कितनी नेटवर्थ हैं।

अदिति राव की नेटवर्थ
अदिति हैदराबाद के एक रॉयल फैमिली से आती हैं, उनके पिता एक बोहरी मुस्लमान थे और मां चित्रपुर सारस्वत ब्राह्मण हैं। उनके पिता इस्लाम को तो उनकी मां बौद्ध धर्म को मानती हैं। अदिति के दादा अकबर हैदरी हैदराबाद के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इसी रॉयल्टी को अदिति अपने नाम के साथ लेकर चल रही हैं। बात करें एक्ट्रेस की नेटवर्थ की GQ की रिपोर्ट के मुताबिक़, अदिति के पास लगभग 60-65 करोड़ की संपत्ति है। वहीं अदिति राव हैदरी ने हीरामंडी के लिए 1 से 1.5 करोड़ रूपए तक चार्ज किया है।
सिद्धार्थ की नेटवर्थ
बॉलीवुड और साउथ के मशहूर स्टार सिद्धार्थ ने कई सारी फिल्मों में काम किया है. सिद्धार्थ को अपने रंग दे बसंती और हाल ही में कमल हासन के साथ इंडियन 2 में देखा था. आपको बता दें एक्टर एक फिल्म के 4 करोड़ तक लेते हैं और उनके कुल संपत्ति करीब 70 करोड़ के आस-पास की है। इस तरह की दोनों के मिलाकर साझा नेट वर्थ लगभग 130-135 करोड़ रुपए हो गई।
दोनों के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन
अदिती राव के पास फोर्ड एंडवेर, मर्सिडीज बेंज GLE, ऑडी समेत कई लग्जरी कार उनके कलेक्शन में शामिल हैं। वहीं सिद्धार्थ के पास भी लग्जरी गाड़ियो की कमी नहीं हैं, उनके पास रोल्स रॉयस, मर्सिडीज बेंज और ऑडी ए4 है।



Click it and Unblock the Notifications
