Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शादीशुदा होते हुए रानी संग अफेयर, टॉम क्रूज को बनाना चाहते थे DDLJ का राज, आदित्य चोपड़ा की है इतनी नेटवर्थ
Aditya Chopra Turns Birthday : आदित्य चोपड़ा का स्कूल के दिनों का सफर बेहद दिलचस्प रहा है। उन्होंने एक बार बताया था कि वे बचपन में खेलों के बड़े शौकीन थे। स्पोर्ट्स फैनैटिक होने के बावजूद पढ़ाई में भी वे कभी पीछे नहीं रहे। वह हमेशा क्लास के टॉप स्टूडेंट्स में शामिल रहते थे। पढ़ाई के समय किताबों में पूरी तरह डूब जाते, और फुर्सत में जेफ्री आर्चर, सिडनी शेल्डन और आयन रैंड जैसे लेखकों की किताबें पढ़ते। इसके अलावा उन्हें एनिड ब्लाइटन की 'फेमस फाइव' और 'द हार्डी बॉयज' सीरीज भी बेहद पसंद थी। आइए आज आदित्य चोपड़ा के जन्मदिन पर जानते हैं कुछ उनके बारे में-

11 में लिखी थ्रिलर कहानी, 18 में बने असिस्टेंट डायरेक्टर
सिर्फ 11-12 साल की उम्र में, जब वे सातवीं कक्षा में थे, तब उन्होंने एक थ्रिलर कहानी लिखी थी। उस कहानी में एक व्यक्ति मर्डर करता है, फिर अपनी याददाश्त खो बैठता है और बाद में पुलिस ऑफिसर बनकर उसी मर्डर की जांच करता है। यह उनके भीतर के कहानीकार की झलक थी, जो आगे चलकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाला था।
महज 18 साल की उम्र में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। जब उनके हमउम्र कॉलेज लेक्चर में झपकी ले रहे होते थे, तब आदित्य अपने पिता यश चोपड़ा के साथ 'चांदनी' के सेट पर फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीख रहे थे। उन्होंने 'लम्हे', 'डर' और 'आइना' जैसी फिल्मों में भी पिता का साथ दिया और 'परंपरा' जैसी फिल्म के लिए स्क्रीनप्ले भी लिखा।
DDLJ बनी आदित्य चोपड़ा के करियर का मील का पत्थर
आदित्य की सबसे बड़ी सफलता 1995 में आई जब उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) जैसी आइकॉनिक फिल्म को डायरेक्ट किया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने पापा के लिए एक कहानी ढूंढ रहे थे, और जब DDLJ की कहानी उन्होंने यश चोपड़ा को सुनाई, तो उन्होंने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन उस कहानी को सुनाते समय ही आदित्य के मन में फिल्म के सीन बनने लगे और उन्होंने तय किया कि वे खुद ही इसे डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि आदित्य चोपड़ा को भी बतौर निर्देशक स्थापित कर दिया।
टॉम क्रूज होते DDLJ के राज
आदित्य चोपड़ा शुरू में 'DDLJ' में टॉम क्रूज को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन पिता यश चोपड़ा के कहने पर उन्होंने शाहरुख खान को फिल्म ऑफर की। शुरुआत में शाहरुख थोड़ा हिचकिचा रहे थे, तब आदित्य ने उन्हें खूब मनाया जिसके बाद शाहरुख मान गए।
आदित्य चोपड़ा की नेटवर्थ
आदित्य चोपड़ा की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹7,200 करोड़ है। वहीं, यशराज फिल्म्स देश का सबसे बड़ा प्रोडक्शन हाउस बन चुका है जिसकी वैल्यू 2023 तक ₹10,000 करोड़ से भी ज्यादा आंकी गई थी।
अब बात करें आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी की लव स्टोरी की, तो दोनों की पहली मुलाकात करण जौहर के जरिए हुई थी, जब रानी 'कुछ कुछ होता है' की शूटिंग कर रही थीं। हालांकि आदित्य ने उन्हें पहली बार फिल्म 'राजा की आएगी बारात' के बाद एक रेस्टोरेंट में देखा था।
ऐसे शुरु हुई रानी संग लवस्टोरी
रानी ने कई यशराज फिल्मों जैसे 'हम-तुम', 'साथिया' और 'बंटी और बबली' में काम किया, लेकिन उनके और आदित्य के बीच रिश्ता तब तक प्रोफेशनल ही रहा क्योंकि उस वक्त आदित्य की शादी पायल खन्ना से हो चुकी थी। रानी ने नेहा धूपिया के चैट शो में बताया था कि फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' के दौरान उनकी और आदित्य की पहली प्रोफेशनल बातचीत हुई थी।
धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई। फिल्म 'वीर जारा' की शूटिंग के दौरान इनके रिश्ते की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रानी अक्सर आदित्य के लिए घर का खाना लाया करती थीं। बताया जाता है कि आदित्य ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद रानी को डेट करना शुरू किया और फिर उनके घर जाकर उनके माता-पिता से रिश्ता मंजूर करवाया।
आखिरकार, 2014 में दोनों ने इटली में बेहद निजी समारोह में शादी कर ली। इसके कुछ ही महीने बाद रानी फिल्म 'मर्दानी' में नजर आईं। 2015 में उनकी बेटी अदिरा का जन्म हुआ। रानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें आदित्य की ईमानदारी, इंसानियत और टीम के प्रति समर्पण ने बहुत प्रभावित किया।



Click it and Unblock the Notifications
