Latest Updates
-
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
Rashid Khan Wedding : IPL में धोनी से भी ज्यादा फीस लेते हैं राशिद खान, डॉलर्स में है बैंक बैलेंस
Rashid Khan Wedding : अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर और कैप्टन राशिद खान ने 3 अक्टूबर को काबुल के लग्जरी होटल में निकाह कर लिया है। उन्होंने पख्तून रीति-रिवाजों से निकाह किया। अब उनके दूल्हा बने हुए की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। शादी में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई प्लेयर्स नजर आ रहे हैं। एक वायरल वीडियो में दिख रहा है, जिस होटल में राशिद खान की शादी हुई हैं, वहां खूब आतिशबाजी हो रही है।
बता दें कि राशिद खान के साथ उनके तीन भाईयों का भी निकाह हुआ है। जब से राशिद खान की शादी की फोटोज सामने आई हैं। ऐसे में हर कोई इस 26 साल के क्रिकेटर की बेगम साहिबा के बारे में जानने में काफी उत्सुक नजर आ रहा है।

कौन हैं राशिद खान की बीवी?
हालांकि आपको बता दें कि हालांकि राशिद खान की शादी किससे हुई अभी तक उनकी दुल्हन की पूरी जानकारी सामने नहीं है लेकिन रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि राशिद का निकाह उनकी ही रिश्तेदारी में हुआ है।
राशिद खान की नेटवर्थ
अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान की फैन फॉलोइंग न सिर्फ अफगानिस्तान बल्कि भारत में भी खूब हैं। बात करें उनकी नेट वर्थ की, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राशिद वह अपने देश के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड राशिद को सालाना 72.82 लाख रुपये सैलरी के रूप में देता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राशिद की कुल नेटवर्थ लगभग $2.4 million (197,415,120.00) है। इसके अलावा वो आईपीएल से भी खूब तगडी कमाई करते हैं। इसके अलावा वो कई ब्रांड्स के लिए विज्ञापन करके भी कमाई करते हैं।
धोनी से भी ज्यादा लेते हैं फीस
राशिद खान ने 2017 में आईपीएल डेब्यू किया था, तब हैदराबाद ने उन्हें 4 करोड़ में खरीदकर टीम का हिस्सा बनाया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें 9 करोड़ रुपये में खरीदा। 2021 तक वो SRH का हिस्सा रहे, जहां से उन्हें टोटल 40 करोड़ रुपये सैलरी मिली। आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने राशिद को 15 करोड़ रुपये में खरीदकर टीम में जगह दी। इसके बाद 2023 और 2024 आईपीएल सीजन में भीक्रिकेटर को इस प्राइस मनी में मैटेन किया। आपको जानकर हैरानी होगी की एमसस धोनी को आईपीएल में खेलने के लिए सीएसके 12 करोड़ सैलरी लेते हैं, जबकि राशिद को गुजरात टाइटंस 15 करोड़ देती है। इस तरह वो धोनी से ज्यादा फीस लेने वाले आईपीएल प्लेयर हैं।



Click it and Unblock the Notifications
