Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Video: एक रात में 5 बार हिली धरती, 622 लोगों की गई जान, देखें विनाशकारी भूकंप के वीडियो
Afghanistan Earthquake Viral Video: धरती कांपी, जिंदगियां थमीं... अफगानिस्तान में बीती रात एक के बाद एक पांच बार भूकंप के तेज झटकों से धरती हिली। जोरदार झटकों ने लोगों को नींद से जगा दिया और अफरा-तफरी मच गई। हर कोई अपनी और अपनों की जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता नजर आया तो कुछ को तो पता ही नहीं चला कि भूकंप आया है और वो मौत की नींद सो गया। जी हां, अफगानिस्तान में बीते दिन यानी रविवार की आधी रात को कुछ ऐसा ही हाल था।
वहां पर रात 12 बजकर 47 मिनट पर 6.3 तीव्रता वाला भूकंप आया भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में ही जलालाबाद रहा। इसकी गहराई सिर्फ धरती के 8 किलोमीटर थी जिस वजह से भारी नुकसान हुआ है। भूकंप के झटके अफगानिस्तान, पाकिस्तान, तजाकिस्तान और भारत में भी लगे। अंतर सिर्फ इतना है कि अफगानिस्तान को छोड़ कर कहीं और जानमाल की कोई हानि नहीं हुई।
सोशल मीडिया पर भूकंप के कुछ दिल दहला देने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें देख आप भी सहम जाएंगे। कैसे लोग अपनी जान बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। कैसे कुछ लोग अपने प्रियजनों को मलबे के ढेर में से बाहर निकाल रहे हैं। आइए देखते हैं ऐसे ही कुछ वीडियो।

भूकंप से कांपते मकान
अफगानिस्तान में आए भूकंप के तेज झटकों से काफी नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे मकान थर-थर कांप रहे हैं। देखने से ऐसा लग रहा है कि ये कोई खिलौने वाले मकान हों जिन्हें हिलाया जा रहा हो। मगर असलियत में ये पक्के मकान हैं जो हिलते नजर आ रहे हैं।
लोगों के चेहरे पर दिखी दहशत
भूकंप के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वो अपनी जान बचाने के लिए भागे। बहुत से लोग एक सुरक्षित जगह पर इकट्ठे हुए और उनके चेहरे पर दहशत साफ नजर आ रही थी। बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी डर के आगोश में दिखाई दिए।
रेत की तरह बिखर गए मकान
भूकंप के बाद अफगानिस्तान के जो वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं उनमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे मकान रेत के ढेर की तरह बिखर गए।
जहां कुछ घंटों पहले पक्के मकान थे जिनमें से लोगों की बातों, हंसी-मजाक की आवाजें आ रही थीं वहां अब हर तरफ सिर्फ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है, जिसके साथ पसरा हुआ है मातम।
9 लोगों की गई जान
अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके इतने तेज थे कि वहां पर भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। आधी रात को जब लोग सो रहे थे तो भूकंप आया और कुछ लो हमेशा के लिए सोते रह गए।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अफगानिस्तान में आए भूकंप में 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
