Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
19 Minute Viral Video के बाद लीक हुआ महिला वॉशरूम का प्राइवेट वीडियो, क्लिक करते ही अकाउंट हो सकता है खाली
19 Minute Viral Video: बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर 19 मिनट के वायरल वीडियो ने तहलका मचाया हुआ है। हालांकि उसकी सच्चाई सामने आ गई है, लेकिन फिर भी लोग अभी भी उस वीडियो को सर्च कर रहे हैं। वायरल एमएमएस वीडियो के बीच में ही साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। साइबर अपराधी इस वायरल ट्रेंड का फायदा उठाकर लोगों को ठग रहे हैं।
आप इस मामले को हल्के में न लें क्योंकि आपकी एक गलती आपके बैंक अकाउंट को खाली करवा सकती है। आप सोच रहे होंगे कि वायरल वीडियो का अकाउंट से क्या लिंक है। तो आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है और साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है।
कैसे शुरू हुआ 19 मिनट का वायरल वीडियो विवाद?
बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक 19 मिनट का प्राइवेट वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। शुरुआत में इसे AI जनरेटेड बताया गया, लेकिन बाद में एक कपल ने सामने आकर दावा किया कि यह वीडियो उनका है, जिसे उनके एक करीबी दोस्त ने इंटरनेट पर लीक किया था। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर इतनी ज्यादा सर्चिंग हुई कि साइबर ठगों ने इसे ठगी का जरिया बना लिया।

वायरल वीडियो के नाम पर साइबर ठगों की नई चाल
साइबर अपराधी अब वायरल वीडियो देखने का लालच देकर फर्जी लिंक लोगों को भेज रहे हैं। जैसे ही कोई यूजर इन लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल या लैपटॉप हैक हो सकता है। कई मामलों में डिवाइस हैंग हो जाती है और बैंक अकाउंट से पैसे उड़ने लगते हैं।
ठगों ने बदला तरीका, सामने आया नया वीडियो स्कैम
जब लोग 19 मिनट के वीडियो से जुड़ी ठगी को लेकर सतर्क हो गए, तो साइबर ठगों ने नया रास्ता निकाल लिया। अब वे दूसरे वायरल वीडियो के नाम पर लोगों को फंसाने लगे हैं। हैरानी की बात ये है कि लोग आसानी से उनका शिकार भी बन रहे हैं और वायरल वीडियो को देखने के लालच में अपना बैंक खाता खाली करवा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के सतना से जुड़ा नया वायरल वीडियो मामला
हाल ही में मध्य प्रदेश के सतना में लगे विंध्य व्यापार मेले के महिला शौचालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अब इसी वीडियो के नाम पर साइबर ठग फर्जी लिंक भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लिंक पर क्लिक करने से डिवाइस हैक हो रही है और बैंक अकाउंट खाली हो रहे हैं। अगर आप भी इस तरह की ठगी का शिकार होने से बचना चाहते हैं तो जान लें कि साइबर ठगी से कैसे बचें।
वायरल वीडियो से जुड़ी साइबर ठगी से कैसे बचें?
साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।
किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें
अनजान नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट से आए वीडियो लिंक से बचें
OTP, PIN या बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें
मोबाइल और लैपटॉप में लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट और एंटीवायरस रखें
पब्लिक वाई-फाई पर ऑनलाइन बैंकिंग से बचें
पुलिस ने जारी किया अलर्ट, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
पुलिस ने साफ किया है कि चाहे 19 मिनट का वायरल वीडियो हो या सतना से जुड़ा लीक वीडियो दोनों मामलों में वीडियो शेयर करने और ठगी करने वालों की साइबर पुलिस जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि न तो ऐसे वीडियो देखें, न शेयर करें और न ही किसी लिंक पर क्लिक करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
