Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Anju-Nasrulla Love Story: फेसबुकिया प्यार के लिए सरहद पार पहुंची भारत की अंजू, पति और बच्चों को भी छोड़ा
Anju and Nasrulla love story : पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर खूब चर्चा में है। इसी से मिलता-जुलता एक मामला सामने आया है, जिसमें सीमा हैदर से उलट राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी रहने वाली महिला अंजू, पति और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान के लाहौर में पहुंच गई है। इस लड़की की तुलना सीमा हैदर से की जा रही है।
अंजू नाम की भारतीय महिला अपने फेसबुक प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए सरहद पार पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंची है। इसके लिए वो अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान पहुंच गई।

पति को झूठ बोलकर पहुंची पाकिस्तान
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के नसरुल्लाह नाम के युवक से महिला की दोस्ती हुई और वह उसके प्यार में इतनी पागल हुई कि अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान पहुंच गई। अंजू के पति के मुताबिक अंजू कुछ वक्त पहले घर से जयपुर जाने के लिए निकली थीं, लेकिन वह पाकिस्तान चली गई। करीब 3 दिन बाद उन्होंने फोन के जरिए अपने पति को जानकारी दी कि वह इस वक्त पाकिस्तान में हैं और अपनी सहेली से मिलने आई हैं। तीन-चार दिन में वह वापस भारत आ जाएगी।
पत्नी के पाकिस्तान पहुंचने की बात हजम कर पाते लेकिन इतने में ही मीडिया रिपोर्ट्स से मालूम पड़ा कि वह अपने प्रेमी से मिलने पहुंची हैं। वहां अंजू ने खुद को तलाकशुदा बताया है।
रावलपिंडी से पहुंची अपर दीर
यह अंजू पहली बार पाकिस्तान गई है और वह रावलपिंडी होते हुए 22 जुलाई को अपर दीर पहुंची। अंजू को रावलपिंडी लेने नसरुल्ला गए थे। नसरुल्ला ने दीर के सरकारी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की है।

एक महीने तक रहेगी पाकिस्तान में
भारत स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग को आंतरिक मंत्रालय की तरफ से एक आधिकारिक दस्तावेज भेजा गया था। इसमें यह जानकारी दी गई थी कि भारतीय नागरिक अंजू को 30 दिन का वीजा देने का फैसला किया गया है। यह वीजा सिर्फ अपर दीर के लिए ही है।
प्रेमी से सगाई कर रही है अंजू
वहीं नसरुल्लाह ने पाकिस्तान के आज न्यूज को बताया है कि अगले दो से तीन दिनों में वह और अंजू सगाई करने वाले हैं। फिर दस से बारह दिनों के बाद वह भारत वापस चली जाएगी और फिर शादी के लिए आएगी। यह मेरी और अंजू की निजी जिंदगी है। हम नहीं चाहते कि इसमें कोई दूसरा हस्तक्षेप करे। उनका कहना था कि वो दोनों मीडिया से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं। वह अपने देश वापस आकर अपना काम फिर से शुरू करना चाहती है। नसरुल्ला ने कहा कि वीजा प्रक्रिया पूरी करने में अंजू को दो साल लग गए। उन्होंने फैसला किया कि शादी के बारे में आखिरी फैसला लेने से पहले अंजू पहले पाकिस्तान में अपने परिवार से मिलेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
