Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ahmedabad Plane Crash : वो मशहूर हस्तियां जो प्लेन क्रैश में गवां चुके हैं जान, एक तो खुद उड़ा रहा था प्लेन
Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ, जिसमें एयर इंडिया का एक विमान टेक-ऑफ के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रनवे नंबर 23 से उड़ान भरते ही यह विमान अचानक नीचे गिरा और आग का गोला बन गया। हादसे में सवार 242 यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक हादसे के पीछे की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायलट ने क्रैश से पहले नजदीकी ATC को 'MAYDAY' कॉल दी थी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी सवार होने की खबर सामने आई है। मृतकों की सूची में उनका नाम होने की चर्चा है।
यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी प्रमुख नेता की जान विमान हादसे में गई हो। देश में पहले भी कई नामी नेताओं और विशिष्ट व्यक्तियों की मौत हवाई दुर्घटनाओं में हो चुकी है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही मामलों के बारे में-

जनरल बिपिन रावत
भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत की 8 दिसंबर 2021 को हेलीकॉप्टर क्रैश में मृत्यु हुई थी। तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए इस हादसे में उनकी पत्नी और 11 अन्य अधिकारी भी मारे गए थे।
होमी जहांगीर भाभा
भारत के प्रख्यात वैज्ञानिक होमी भाभा की मौत भी एयर इंडिया की फ्लाइट 101 के क्रैश में हुई थी। यह हादसा 24 जनवरी 1966 को हुआ था।
वाईएस राजशेखर रेड्डी
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की 2 सितंबर 2009 को खराब मौसम में हेलीकॉप्टर क्रैश के चलते मृत्यु हो गई थी। वह एक आधिकारिक दौरे पर थे।
दोरजी खांडू
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू की भी 30 अप्रैल 2011 को हेलीकॉप्टर हादसे में जान गई थी। उनका पवन हंस हेलीकॉप्टर पांच दिन तक लापता रहा और तवांग में उसका मलबा मिला।
ओपी जिंदल और सुरेंद्र सिंह
2005 में मशहूर उद्योगपति और हरियाणा के बिजली मंत्री ओपी जिंदल तथा कृषि मंत्री सुरेंद्र सिंह का किंग कोबरा हेलीकॉप्टर सहारनपुर (यूपी) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
माधवराव सिंधिया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रेल मंत्री माधवराव सिंधिया की 30 सितंबर 2001 को कानपुर में एक रैली के लिए जाते समय विमान हादसे में मृत्यु हो गई थी।
संजय गांधी
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की भी 23 जून 1980 को विमान हादसे में मौत हो गई थी। वह खुद प्लेन उड़ा रहे थे, यह हादसा उनके फ्लाइंग ट्रेनिंग क्रैश के दौरान हुआ था।
सौंदर्या
आपने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूर्यवंशम' जरूर देखी होगी, जिसमें उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस थीं सौंदर्या। 17 अप्रैल 2004 को सौंदर्या एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गईं। वह बीजेपी उम्मीदवार के प्रचार के लिए करीमनगर जा रही थीं, जब बेंगलुरु के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर 100 फीट की ऊंचाई पर क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में सौंदर्या, उनके भाई और दो अन्य लोगों की मौत हो गई। उस समय सौंदर्या प्रेग्नेंट थीं। कहा जाता है, जन्म के वक्त एक ज्योतिषी ने उनकी अल्पायु में मृत्यु की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई।



Click it and Unblock the Notifications
