Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Viral Video : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में खाक हो गया सब कुछ, वहीं सुरक्षित मिली भगवद् गीता
अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में अब तक 265 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर मलबा हटाने का कार्य रातभर जारी रहा। इस बीच, रेस्क्यू टीम को वहां से भगवद गीता की एक प्रति मिली, जिसे पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि जहां विमान के लोहे तक पिघल गए और सब कुछ राख में बदल गया, वहीं यह धार्मिक ग्रंथ न आग की चपेट में आया, न ही उसका कोई पन्ना जला।
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति गीता के पन्ने पलटते हुए दिख रहा है। आसपास तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है, लेकिन गीता अद्भुत रूप से सुरक्षित है। वीडियो गुजराती भाषा में है और दावा किया जा रहा है कि यह वही प्रति है जो हादसे के मलबे से सुरक्षित बरामद हुई। यह दृश्य लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं।

चमत्कार बनी भगवद् गीता
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद लोग इस घटना को ईश्वर की लीला और चमत्कार मान रहे हैं। यह धार्मिक ग्रंथ हादसे के बीच जरा भी क्षतिग्रस्त नहीं हुआ, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।
इस घटना ने न सिर्फ लोगों के दिलों को झकझोर दिया है, बल्कि आस्था और विश्वास की एक नई मिसाल भी कायम कर दी है। भगवद गीता का इस तरह सुरक्षित मिलना लोगों के लिए भगवान के चमत्कार से कम नहीं है।
कैसे हुआ हादसा
यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब यह विमान लंदन के लिए रवाना हुआ था। गुरुवार दोपहर लगभग 1:30 बजे फ्लाइट ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ किया, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद विमान अचानक संतुलन खो बैठा और एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के परखच्चे उड़ गए और उसमें भीषण आग लग गई। हादसे के समय विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 241 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा हॉस्टल के पास मौजूद 24 अन्य लोगों की भी जान चली गई।
हालांकि, इस भीषण हादसे में एकमात्र बचे यात्री रमेश विश्वाशकुमार हैं, जो सीट संख्या 11A पर आपातकालीन दरवाजे के पास बैठे थे। हादसे के दौरान उन्होंने साहस दिखाया और समय रहते विमान से कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई।



Click it and Unblock the Notifications
