Latest Updates
-
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
Ahmedabad Plane Crash में Vijay Rupani का हुआ निधन, पीएम मोदी से है खास कनेक्शन
Who Was Vijay Rupani : गुजरात के अहमदाबाद में हाल ही में एयर इंडिया के विमान बी787 के क्रैश होने की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस विमान में 2 पायलट, 10 केबिन क्रू सहित कुल 242 लोग सवार थे।
अब इस भयावह हादसे से जुड़ी एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे। अभी तक उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन अब खबर आई है कि इस हादसे में तेज हो गई है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री 68 साल के विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है। आइए जानते हैं कि वो कौन थे राजनीति में उनकी क्या कद काठी थी और उनके परिवार में कौन-कौन हैं?

कौन थे विजय रूपाणी?
विजय रूपाणी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार के यांगून (तब रंगून) शहर में हुआ था। 1960 में म्यांमार में हुए राजनीतिक संकट के बाद उनका परिवार भारत लौट आया और राजकोट में बस गया। विजय रूपाणी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकोट में ली और सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से बी.ए. और एलएलबी की पढ़ाई पूरी की।
विजय रूपाणी की राजनीति में शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से हुई। इसके बाद वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े और फिर भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाने लगे। उन्होंने 2006 से 2012 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में सेवाएं दीं। 2014 में वे पहली बार राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर गुजरात विधानसभा पहुंचे। 2016 में उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया और 2021 तक वे इस पद पर रहे। वो पीएम नरेंद्र मोदी के करीबियों में से एक थे।
पारिवारिक जीवन
विजय रूपाणी का परिवार मूल रूप से व्यापारी पृष्ठभूमि से है। वे सात भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनकी मां मायाबेन और पिता रमणीकलाल रूपाणी हैं। उन्होंने भाजपा की महिला मोर्चा की सदस्य अंजलिबेन से विवाह किया। उनका एक बेटा इंजीनियर है और एक बेटी की शादी हो चुकी है। उनका दूसरा बेटा एक सड़क दुर्घटना में असमय काल के गाल में समा गया था।
कितनी हैं नेटवर्थ
वर्ष 2014 के चुनावी हलफनामे के अनुसार विजय रूपाणी और उनकी पत्नी के पास कुल संपत्ति लगभग ₹7.21 करोड़ थी। इनमें ₹3.45 करोड़ की चल संपत्ति और ₹3.65 करोड़ की अचल संपत्तियां शामिल हैं। उनकी पत्नी अंजलिबेन के पास ₹1.97 करोड़ की चल संपत्ति है। विजय रूपाणी के पास ₹3.83 लाख और उनकी पत्नी के पास ₹14.11 लाख के आभूषण हैं। वाहन सूची में उनके पास एक इनोवा कार है, जबकि अंजलिबेन के पास एक मारुति वैगन आर है।
2016-17 के इनकम टैक्स रिटर्न के मुताबिक विजय रूपाणी की सालाना आय ₹18.01 लाख और उनकी पत्नी की आय ₹3.37 लाख थी। यह जानकारी उनके पारदर्शी राजनीतिक जीवन और सादगी को भी दर्शाती है।



Click it and Unblock the Notifications
