Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Baba Vanga Predictions : गिरा प्लेन, भड़का युद्ध! बाबा वेंगा की 7-15 जून की भविष्यवाणी हुई सच साबित!
Baba Vanga June Predictions 2025 : बाबा वेंगा, जिन्हें दुनिया एक रहस्यमयी भविष्यवक्ता के रूप में जानती है, उन्होंने साल 2025 के जून महीने को लेकर एक डरावनी चेतावनी दी थी। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि 7 जून से 15 जून 2025 के बीच विश्व में बड़े हादसे होंगे, विमान दुर्घटनाएं, युद्ध, और भारी जनहानि।
अब जब इन तारीखों के भीतर हुए घटनाक्रमों पर नज़र डालते हैं, तो उनकी कही बातें कहीं न कहीं सच साबित होती दिखाई दे रही हैं। क्या यह महज संयोग है या सच में आने वाले भविष्य की झलक?

एयर इंडिया विमान हादसा
7 जून को भारत के अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, 241 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कुल 297 लोग इस भयावह हादसे में मारे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटनास्थल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की। डीजीसीए ने हादसे की जांच के लिए विशेष टीम गठित की है।
इजरायल-ईरान युद्ध की शुरुआत
प्लेन हादसे के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला कर दिया। 200 से अधिक इजरायली लड़ाकू विमानों ने ईरान के विभिन्न शहरों में बमबारी की, जिसमें ईरानी सेना के कई कमांडर और एटमी वैज्ञानिक मारे गए। जवाब में, ईरान ने इजरायल पर 800 ड्रोन और 100 से अधिक मिसाइलें दागीं। दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति बन चुकी है और अंतरराष्ट्रीय तनाव चरम पर है।
क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच साबित हो रही है?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी थी कि इन तारीखों के बीच "आसमान से आपदा" आएगी, युद्ध होगा और मानवता को भारी नुकसान होगा। इन घटनाओं ने उनकी कही बातों को एक हद तक सच साबित कर दिया है। खुफिया रिपोर्ट, खगोल वैज्ञानिकों और जलवायु विशेषज्ञों की चिंताएं भी इसी दिशा में इशारा कर रही हैं।
ज्योतिषीय संकेत और ग्रहों की चाल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 7 जून 2025 को मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर गया। मंगल को युद्ध, दुर्घटना और आक्रामकता का ग्रह माना जाता है। इसी दिन बृहस्पति (गुरु) का गोचर भी हुआ, जो धर्म, निर्णय और न्याय से जुड़ा ग्रह है। इन दोनों ग्रहों की चाल ने वैश्विक घटनाओं पर गहरा प्रभाव डाला है। खगोलविदों का मानना है कि पृथ्वी और सूर्य के बीच तीव्र चुंबकीय हलचलें मौसम और मानव व्यवहार पर असर डाल रही हैं।
बाबा वेंगा की दूसरी भविष्यवाणियां भी चर्चा में
बाबा वेंगा ने इससे पहले 9/11 हमला, कोरोना वायरस, चीन के विकास और म्यांमार में भूकंप जैसी घटनाओं की भविष्यवाणी भी पहले ही कर दी थी। उनकी एक और भविष्यवाणी थी कि 2025 में दुनिया दो विचारधाराओं में बंट जाएगी, एक जो तकनीक में डूबी होगी और दूसरी जो अध्यात्म में खोई होगी। यह बात आज की दुनिया के AI और साधना के दो छोरों पर खड़े समाज को देखते हुए काफी हद तक प्रासंगिक लगती है।
भारत की भूमिका पर भी संकेत
बाबा वेंगा ने एक बार कहा था कि एक पूर्वी देश (संभवत: भारत) पश्चिम की तकनीकी ताकतों को अध्यात्म से जवाब देगा। भारत इस समय तकनीकी और अध्यात्म दोनों में अग्रणी बनता दिख रहा है। ऐसे में जून 2025 के बाद भारत की वैश्विक भूमिका और बढ़ सकती है।
पर्यावरणीय और वैज्ञानिक चेतावनियां
दक्षिण अटलांटिक अनॉमली, सौर तूफानों की बढ़ती घटनाएं, और समुद्री तापमान का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना यह सब इशारा कर रहे हैं कि बाबा वेंगा की चेतावनी जलवायु परिवर्तन से जुड़ी गंभीर सच्चाइयों को भी छूती है। जलजनित वायरस और नई महामारियां भी इस भविष्यवाणी से जुड़ी आशंका को और प्रबल करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
