Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
एयरपोर्ट जाने से पहले चेक कर लें अपना फ्लाइट स्टेट्स, सस्पेंड हुई कमर्शियल फ्लाइट्स, देखें लिस्ट
Flight Cancellation Update : हवाई यात्रा करने वाले पैसेंजर्स के लिए जरूरी अलर्ट है। देश की दो प्रमुख एयरलाइंस इंडिगो और एयर इंडिया, ने सुरक्षा कारणों से 13 मई 2025 तक कई शहरों के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसमें जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर, जोधपुर, जामनगर, भुज और राजकोट जैसे शहर शामिल हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के चलते इन क्षेत्रों के एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। हालांकि, सोमवार सुबह 10:30 बजे से सिविल ऑपरेशंस फिर से शुरू हो गए थे, लेकिन उड़ानों की बहाली में अभी समय लग सकता है। इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली फ्लाइट्स मंगलवार को रद्द कर दी गई हैं। वहीं एयर इंडिया ने भी कुछ फ्लाइट्स रद्द की हैं।

दिल्ली से अमृतसर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2045 को अमृतसर में एहतियाती ब्लैकआउट के चलते वापस दिल्ली लौटना पड़ा। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि पैसेंजर्स की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और असुविधा के लिए खेद जताया है।
एयरपोर्ट निकलने से पहले चेक करें स्टेट्स
एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले संबंधित वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। साथ ही, प्रभावित यात्रियों से कॉल और मैसेज के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है।
एयर इंडिया ने यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। ट्वीट में कहा गया है, "ताजा घटनाक्रमों और आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें मंगलवार, 13 मई को रद्द कर दी गई हैं..." pic.twitter.com/Fqw03Q9Eeo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2025
बता दें, भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के कारण 7 मई से उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 32 हवाई अड्डों पर कमर्शियल फ्लाइट्स बंद कर दी गई थीं। इनमें श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर, बीकानेर, हिंडन, जैसलमेर, भुंतर, राजकोट और शिमला जैसे एयरपोर्ट शामिल हैं।
इंडिगो ने यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2025
ट्वीट में कहा गया है, "... जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें 13 मई 2025 तक रद्द कर दी गई हैं..." pic.twitter.com/QKXr0HW0s5
इन एयरपोर्ट पर शुरू हुई फ्लाइट्स
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर सहमति के दो दिन बाद केंद्र सरकार ने 23 एयरपोर्ट्स से फ्लाइट संचालन की अनुमति दी। इनमें अधमपुर, अंबाला, अवंतीपुर, बठिंडा, बीकानेर, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, कांडला, कांगड़ा (गगल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर), लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, सरसावा, शिमला, थोईस और उत्तरलाई एयरपोर्ट शामिल हैं। ये एयरपोर्ट पहले सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए गए थे। अब सीजफायर के बाद इन्हें फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है ताकि आम जनता को सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्रीय संपर्क बढ़े।



Click it and Unblock the Notifications
