Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
ब्रा उतारकर यहां मन्नत मांगने आती हैं दुनियाभर से महिलाएं, हंसी-मजाक में शुरु हुई थी ये परांपरा
दुनिया भर में कई जगहें अजीबोगरीब और अनोखी परंपराओं के लिए जानी जाती हैं, जिनके बारे में आम लोग शायद ही जानते हों। आस्था और मुराद पूरी करने के लिए लोग कई ऐसी अजीबो गरीब हरकत करने लग जाते हैं, जिनकी कल्पना करना मुश्किल है। अपनी चाह को पूरा करने के लिए लोग न जाने क्या-क्या नहीं करते हैं कहीं चढ़ावा चढाते हैं, तो कहीं धागा बंधाते हैं। कभी किस भगवान के मंदिर जाते हैं, तो कहीं मजार में जाकर चादर भी चढ़ाते हैं।
ऐसी ही एक परंपरा ने एक देश के टूरिज्म को बढ़ावा दिया है, जहां महिलाएं अपनी मन्नत पूरी करने के लिए देश-विदेश से कौसों दूर सफर करके आती है और अपनी मन्नत को पूरी होने का इंतजार करती हैं।

ब्रा उतारकर मांगती हैं मन्नत
न्यूजीलैंड के सेंट्रल ओटागो में कार्डोना नामक स्थान एक अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। यहां मन्नत मांगते समय लड़कियां अपनी ब्रा उतारकर लोहे के तार पर टांग देती हैं। यह परांपरा सालों से चली आ रही है और अब इसे आस्था से जोड़कर देखा जाने लगा है। हालांकि, यह मान्यता कितनी सच है कि कपड़े उतारने से मन्नत पूरी होती है, इसका कोई प्रमाण नहीं है। फिर भी, स्थानीय महिलाएं और टूरिस्ट इस परंपरा को बड़ी श्रद्धा से निभाते हैं, जिससे यह स्थान एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण बन चुका है।
क्या सच में अंडरगार्मेंट उतारने से पूरी होती है मन्नत?
माना जाता है कि न्यूजीलैंड के सेंट्रल ओटागो स्थित कार्डोना में इस अनोखी परंपरा का चलन 1999 में शुरू हुई थी। इस साल लोहे की तार पर पहली बार चार ब्रा टंगी देखी गईं। इसके बाद यह स्थान मन्नत मांगने की जगह के रूप में पहचाना जाने लगा। धीरे-धीरे लोग यहां आने वाली महिला टूरिस्ट एक-एक करके अपनी ब्रा टांगने लगी।
कुछ समय बाद यह स्थान इतना प्रसिद्ध हो गया कि लोग यह देखने आने लगे कि महिलाएं यहां आकर इनरवियर क्यों उतारती हैं। हालांकि, वहां की सरकार ने इस परंपरा को रोकने की कोशिश की, लेकिन यह आज भी जारी है। खास बात यह है कि महिलाएं इसे अपनी मर्जी से करती हैं, किसी दबाव में नहीं। उनका विश्वास है कि ऐसा करने से मन्नत पूरी होती है, जो इस परंपरा को जीवित रखे हुए है।
ये है मान्यता की वजह
करीब दो दशक पहले कार्डोना में यह परंपरा एक रोचक और अनजाने वाकये से शुरू हुई थी। न्यू ईयर पार्टी के दौरान कुछ लड़कियां यहां आईं और शराब के नशे में अपनी सुध-बुध खो बैठीं। इसी अवस्था में उन्होंने अपनी ब्रा उतारकर लोहे की फेंस पर टांग दी। अगली सुबह जब लोग वहां पहुंचे, तो फेंस पर टंगी ब्रा देखकर हैरान रह गए।
इस घटना के बाद यह चर्चा का विषय बन गया, और लोग इसे परंपरा मानने लगे। दिलचस्प बात यह है कि कहा जाता है, ब्रा टांगने वाली चारों लड़कियां अगली सुबह लापता हो गईं। इस रहस्यमय घटना ने इसे और ज्यादा लोकप्रिय बना दिया, और आज तक यह परंपरा जारी है।
मन्नत वाली ब्रा चोरी से और बढ़ी लोकप्रियता
मन्नत मांगने के लिए ब्रा टांगने की यह अनोखी परंपरा जितनी अजीबोगरीब है, उससे भी ज्यादा चौंकाने वाला है यहां चोरों का काम। कहा जाता है कि फेंस पर टंगी ब्रा को चोर चुरा ले जाते हैं, और इस घटना ने इस जगह की चर्चा को और बढ़ा दिया है।
यहां की इस विचित्र परंपरा और चोरियों के चलते यह स्थान दुनियाभर में मशहूर हो चुका है। इस घटना ने टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया है, क्योंकि अब न्यूजीलैंड आने वाले टूरिस्ट यहां जरूर आते हैं। इसे देखने के लिए लोगों में इतनी उत्सुकता है कि इसे मिस करना उनके लिए नामुमकिन हो गया है। कहा जा सकता है कि चोरों की इस हरकत ने इसे और अधिक लोकप्रिय बना दिया है।



Click it and Unblock the Notifications