Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
इस देश में मर्दों को शादी के लिए चुरानी पड़ती है किसी दूसरे की पत्नी, जानें कहां होता है ऐसा?
यहां पश्चिमी अफ्रीका की एक जनजाति की बेहद चौंकाने वाली परंपरा निभाई जाती है, जिसे जानकर कोई भी हैरान रह जाए। दुनियाभर में अलग-अलग समुदायों में शादियों को लेकर कई अनोखे रीति-रिवाज अपनाए जाते हैं, लेकिन कुछ परंपराएं इतनी अजीब होती हैं कि उन पर यकीन करना भी मुश्किल होता है। ऐसी ही एक परंपरा निभाती है वोदाब्बे जनजाति, जो अपनी अलग पहचान और अजीबो-गरीब शादी की रस्म के लिए मशहूर है।
जहां शादी के लिए इस जनजाति के मर्दों को दूसरे मर्द की बीवी को चुराना पड़ती है। आइए जानते हैं इस अजीबो गरीब रस्म की वजह।

चोरी करनी पड़ती है पत्नी
वोदाब्बे जनजाति में विवाह को लेकर ऐसा अनूठा नियम है, जिसके मुताबिक किसी पुरुष को दूसरी शादी करने के लिए किसी और की पत्नी को 'चुराना' पड़ता है। यह परंपरा जनजाति की संस्कृति का हिस्सा मानी जाती है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह 'पत्नी चुराने' की प्रक्रिया पूरी तरह पारंपरिक मानी जाती है और इसे समुदाय द्वारा मान्यता प्राप्त होती है।
पहली शादी होती है पारंपरिक, दूसरी प्रेम से
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जनजाति में पहली शादी घरवालों की मर्जी से कराई जाती है। लेकिन अगर कोई पुरुष दूसरी शादी करना चाहता है, तो उसे यह परंपरा निभानी होती है, यानी उसे किसी और की पत्नी को प्रेम में फंसा कर, चुपके से उसके साथ भागना होता है। यदि दोनों सफलतापूर्वक भाग जाते हैं और पति को इस बारे में जानकारी नहीं मिलती, तो समुदाय उन दोनों को खोजकर विवाह करा देता है और इसे प्रेम विवाह की तरह स्वीकार कर लिया जाता है।
गेरेवोल फेस्टिवल में होती है परंपरा की शुरुआत
इस परंपरा का सबसे दिलचस्प पहलू है 'गेरेवोल फेस्टिवल', जो हर साल आयोजित किया जाता है। इस उत्सव में अविवाहित युवक या वे पुरुष जो दूसरी शादी करना चाहते हैं, खास तैयारी करते हैं। वे रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं, चेहरे पर पेंट करते हैं और खुद को आकर्षक बनाने के लिए तरह-तरह के सजावटी साधनों का उपयोग करते हैं। इसके बाद सामूहिक आयोजन में डांस, गाने और अपनी शारीरिक आकर्षकता से वे दूसरी महिलाओं को रिझाने की कोशिश करते हैं।
पति को नहीं होनी चाहिए भनक
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सबसे जरूरी शर्त होती है,महिला का पति इस पूरे प्रयास से अनजान रहे। यदि कोई महिला किसी युवक के साथ भाग जाती है और दोनों को समुदाय पकड़ लेता है, तो उन्हें शादी के बंधन में बांध दिया जाता है। इस विवाह को पूरी तरह से सामाजिक मान्यता मिलती है और इसे लव मैरिज का दर्जा दिया जाता है।
वोदाब्बे जनजाति की यह अनोखी परंपरा जहां एक ओर संस्कृति का हिस्सा है, वहीं दूसरी ओर यह आधुनिक सोच के लिए एक चर्चा का विषय भी बनी हुई है।



Click it and Unblock the Notifications
