Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Year Ender 2025: कहीं दूध पिलाई, कहीं एक दुल्हन से दो भाइयों की शादी, 2025 में वायरल हुईं शादी की अजीब रस्में
Weird Wedding Traditions 2025: शादी में कई ऐसी पारंपरिक रस्में होती हैं, जो शादी की यादों को और ज्यादा खूबसूरत बना देती हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शादी के समय कई रस्में निभाई जाती हैं, जिनमें से कुछ बेहद अनोखी और अजीब होती हैं। ये रस्में न केवल दो लोगों के पवित्र मिलन, बल्कि दो परिवारों के जुड़ाव को पूरा करने के लिए होती हैं। भारतीय परंपराओं में कई ऐसी रस्में में बनाई गई हैं, जो न केवल शादी में जरूरी होती है, बल्कि इससे कई खट्टी-मीठी यादें भी जुड़ी होती हैं।लेकिन साल 2025 में कई ऐसी अजीबोगरीब रस्में वायरल हुई हैं, जिसने न केवल लोगों का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि यह सोचने पर भी मजबूर कर दिया क्या रस्में वाकई इतनी वीयर्ड होती है। आइए, जानते हैं ऐसे ही कुछ अजीब वायरल शादी की रस्मों के बारे में -

दूध पिलाई की रस्म
साल 2025 में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक वीडियो वायरल होती है, जिसमें बेटा अपनी मां के पल्लू के नीचे प्रतीकात्मक रूप में दूध पीता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि राजस्थान की दूध पिलाई की यह रस्म बेहद ही पुरानी है। लेकिन सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों के बीच बहस छिड़ गई और लोगों ने इसका बहुत ज्यादा मजाक भी बनाया। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने इसे रस्म की तरह लिया।
एक दुल्हन की दो भाइयों से शादी
साल 2025 में हिमाचल प्रदेश से एक वीडियो वायरल होता है, जिसमें दिखाया जाता है कि कपिल नेगी और प्रदीप नेगी, दो भाई मिलकर सुनीता चौहान से शादी रचाते हैं। जब यह वीडियो लोगों के बीच वायरल होता है, तो लोग इसे देखकर दंग रह जाते हैं और तरह-तरह के कमेंट करने लगते हैं। हालांकि, बाद में पता चलता है कि यह हिमाचल प्रदेश की एक पुरानी प्रथा है।
शादी में कटोरे में की पेशाब
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने मणिपुर की मॉडल लिन लैशराम से शादी की है। साल 2025 में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उनकी शादी हो रही थी, तो उन्होंने मणिपुर की कई रस्में भी निभाई थीं। इस दौरान उन्होंने कटोरे में पेशाब की थी। हालांकि जब उनका यह इंटरव्यू वायरल हुआ तो लोगों को यह सुनकर बहुत ज्यादा अजीब लगा और कुछ लोग तो सुनकर बिल्कुल दंग ही रह गए।



Click it and Unblock the Notifications
