Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
कौन हैं अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? क्यों अचानक सुर्खियों में छाई
Who is Aditi Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) के सुप्रीमों और सांसद अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में अदिति यादव अपने पिता अखिलेश यादव के साथ पहुंची थीं। अखिलेश यादव ने अपने सोशल हैंडल पर इस पॉलिटिकल इवेंट की तस्वीरें शेयर की है। फोटोज के शेयर होने के बाद अदिती की पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर अटकले शुरु हो चुकी हैं।
इससे पहले भी अदिति यादव लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उस समय सुर्खियों में आई थी, जब वो अपनी मां डिंपल यादल और पिता अखिलेश के लिए घर-घर जाकर वोट मांगती दिखी थीं। लोग उन्हें यूपी में ''घर की बिटिया'' कह रहे थे। अब ऐसे में साफ है कि मुलायम परिवार की तीसरी पीढ़ी राजनीति में आने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं आदिती यादव कितनी पढ़ी लिखी हैं।

अखिलेश और डिंपल के बच्चे
अखिलेश और डिंपल यादव एक बेटा और दो बेटियों के माता-पिता हैं। बड़ी बेटी अदिति के अलावा दो जुड़वा बच्चे टीना और अर्जुन हैं। अदिति यादव 21 साल की हैं।
अदिति यादव की एजुकेशन
अखिलेश यादव की बड़ी बेटी पढ़ने में भी काफी होशियार हैं। उनकी स्कूलिंग लखनऊ के मशहूर ला मार्टिनियर कॉलेज से हुई है। 2020 में उन्होंने 12वीं के बोर्ड की के बोर्ड की परीक्षा में उनके 98 प्रतिशत मार्क्स आए थे। अपनी उच्च शिक्षा के लिए वह लंदन चली गईं थी। अदिति ने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन की पढ़ाई कर रही हैं। अदिति यादव को अपने पिता की ही तरह बैडमिंटन और घुड़सवारी का भी शौक है।
अदिति यादव की नेटवर्थ
अदिति यादव की मां यानी डिंपल यादव ने यूपी में हुए चुनाव के दौरान चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनकी बेटी अदिति के पास लखनऊ के बैंक अकाउंट में 11 लाख 11 हजार 690 रुपये है। वहीं लंदन के लॉयड्स बैक में 1595. 4 पॉउंड्स यानी 175,181.57 रुपए जमा है। अदिति का कोई इनकम सोर्स नहीं हैं ये नेटवर्थ उनके पेरेंट्स की जमा पूंजी का हिस्सा है।



Click it and Unblock the Notifications
